FCRA Amendment Bill : पक्ष-विपक्ष में तकरार, मुद्दों पर नहीं बन रही बात,तीन हफ्तों की संसदीय कार्यवाही, लगातार हंगामे से हुई प्रभावित
FCRA Amendment Bill : विदेशी चंदे से जुड़े FCRA (Foreign Contribution Regulation Act) संशोधन बिल और अन्य मुद्दों पर विपक्ष के भारी विरोध और हंगामें के कारण दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई है जिसके चलते इसे स्थगित करना पड़ा | दरअसल सरकार एनजीओ (NGOs) और धार्मिक संस्थाओं की विदेशी फंडिंग में पारदर्शिता लाने और राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए नए संशोधन लाने की तैयारी में है, जिसका विपक्ष कड़ा विरोध कर रहा है। कांग्रेस पार्टी और अन्य विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि यह संशोधन विधेयक गैर-सरकारी संगठनों (NGOs), ट्रस्टों और अल्पसंख्यक संस्थानों को मिलने वाली विदेशी फंडिंग को नियंत्रित और सीमित करने का एक प्रयास है। गतिरोध के बीच, कांग्रेस ने अपने लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के सांसदों को सदन में उपस्थित रहने के लिए महत्वपूर्ण व्हिप जारी किया था। विपक्षी सांसदों ने बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठकों और सदन के भीतर इस बिल के प्रावधानों पर कड़ी आपत्ति जताई और सरकार को घेरने की कोशिश की। लेकिन बात नहीं बन पाई और सदन की कार्रवाही स्थगित करना पड़ी |
FCRA Amendment Bill : उधर संसद परिसर में NDA और इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने मंगलवार को एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया। NDA सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाया, जबकि विपक्ष ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। प्रियंका गांधी के संसद पहुंचने पर BJP सांसद राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाने लगे। उन्होंने पुछा राहुल झारखंड में छात्र प्रदर्शनकारियों से क्यों नहीं मिल रहे हैं। प्रियंका मुस्कुराती हुई उनके पास गईं और कहा- राहुल झारखंड गए हैं और छात्रों से मिल चुके हैं। यहाँ एक अहम पहले ये है कि 13 तारीख़ तक ये मौनसून सत्र प्रस्तावित है और इस पूरे सत्र में एक दिन भी किसी मुद्दे पर ठीक से चर्चा नहीं हो पाई | पूरा सत्र हंगामे के बीच ही निकलता चला जा रहा है….जिससे जनता के धन और समय दोनों का नुकसान होता है और जरूरी विधेयकों पर चर्चा नहीं हो पाती है | ऐसे में बस दो दिन का समय का बचा है क्या चर्चा सार्थक हो पायेगी या ये दो दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ जायेंगे ? इसी पर विस्तार से करेंगे चर्चा उससे पहले सुनाते है प्रतिक्रियां |
read more : MP CM Mohan Yadav Scheme : सीएम मोहन यादव ने 35 लाख से ज्यादा हितग्राहियों को दी बड़ी सौगात, 311 करोड़ रुपये खातों में ट्रांसफर; बहनों को भी मिला रक्षाबंधन का तोहफा

