FASTag नहीं होगा बंद! सरकार ने दिया स्पष्टीकरण, ANPR टेक्नोलॉजी का पायलट प्रोजेक्ट शुरू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
FASTag नहीं होगा बंद

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने स्पष्ट किया है कि 1 मई 2025 से FASTag सिस्टम बंद नहीं किया जाएगा। साथ ही, देश भर में टोल प्लाजा बंद करने का कोई फैसला नहीं लिया गया है। हालांकि, कुछ चुनिंदा जगहों पर बिना बैरियर वाली टोल प्रणाली (barrier-less tolling) का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है।

क्या होगा नई सिस्टम में?

  • नई तकनीक ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) और FASTag को मिलाकर काम करेगी।
  • वाहनों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी—कैमरा नंबर प्लेट पढ़कर और FASTag से पेमेंट वेरीफाई करके टोल काट लिया जाएगा।
  • जिन वाहनों का FASTag बैलेंस कम होगा या जो चोरी करने की कोशिश करेंगे, उन्हें ई-नोटिस भेजे जाएंगे। बार-बार गलती करने पर FASTag सस्पेंड भी हो सकता है।

अभी पूरे देश में लागू नहीं होगा

मंत्रालय ने साफ किया कि यह सिस्टम अभी सिर्फ कुछ चुनिंदा जगहों पर टेस्ट किया जा रहा है। अगर पायलट सफल रहा, तो भविष्य में इसे पूरे देश में लागू किया जा सकता है।

FASTag नहीं होगा बंद

FASTag क्यों जरूरी है?

फरवरी 2021 से नेशनल हाइवे पर FASTag अनिवार्य है। यह सिस्टम टोल प्लाजा पर ट्रैफिक जाम कम करने और ऑनलाइन पेमेंट को आसान बनाने के लिए बनाया गया था।

नोट: अगर आपके पास अभी तक FASTag नहीं है, तो जल्दी बनवा लें—नहीं तो आपको टोल प्लाजा पर डबल चार्ज देना पड़ सकता है!

Ajmer district : अजमेर में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

Ajmer district : बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं और ग्रीष्मकालीन तैयारियों की समीक्षा,

Ranidhara waterfall death : कवर्धा के रानीदहरा जलप्रपात में युवती की लाश मिलने से सनसनी

Ranidhara waterfall death : कबीरधाम जिले के रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती

Bhopal पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मध्यप्रदेश विधानसभा

Dharmantaran Bill : छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून पेश, अमित जोगी ने विरोध में किया प्रदर्शन

Dharmantaran Bill : स्वातंत्र्य विधेयक 2026 में अवैध धर्मांतरण पर कड़े दंड

Balod : खेत में जली हालत में मिली युवती की लाश, शादी से पहले मौत

Balod : अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम चिचा में 22 वर्षीय लेलेश्वरी

Lakhanpur Bhagwat Dispute: लखनपुर में कथावाचक भुगतान विवाद पर बढ़ा बवाल

Lakhanpur Bhagwat Dispute: सरगुजा जिले के लखनपुर नगर पंचायत में इन दिनों