,

तेज गेंदबाजी मोहम्मद शमी ने BCCI और प्रशंसकों से मांगी माफी, जानिए कारण

Mohammed Shami

अगले महीने भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नाम से भी जाना जाता है। शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया का एलान किया। इसमें मोहम्मद शमी को शामिल नहीं किया गया। बोर्ड के इस फैसले पर अब तेज गेंदबाज का बयान आया है।
शमी ने मांगी माफी
34 वर्षीय गेंदबाज फिलहाल सर्जरी से उबर रहे हैं। स्टार पेसर ने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा किया जिसमें वह जिम में पसीना बहाते दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन भी लिखा, जिसमें दिग्गज ने फैंस और बीसीसीआई से माफी मांगी। शमी ने लिखा- मैं अपनी गेंदबाजी फिटनेस को दिन-प्रतिदिन बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं। मैच के लिए तैयार होने और घरेलू रेड बॉल क्रिकेट खेलने के लिए कड़ी मेहनत करना जारी रखूंगा। सभी क्रिकेट प्रशंसकों और बीसीसीआई से माफी चाहता हूं, लेकिन बहुत जल्द मैं रेड बॉल क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हो जाऊंगा।

रोहित का बयान
पुणे टेस्ट से पहले रोहित शर्मा ने कहा था कि वह नहीं चाहते कि शमी इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया आएं। उन्होंने कहा- ईमानदारी से कहूं तो ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए उन्हें चुनना मुश्किल है। उन्हें एक और चोट लगी थी और उनके घुटनों में सूजन आ गई थी। इससे उनकी स्थिति थोड़ी खराब हो गई और उन्हें फिर से शुरुआत करनी पड़ी। वह डॉक्टरों और फिजियो के साथ एनसीए (नेशनल क्रिकेट एकेडमी, बंगलूरू) में हैं। हम अनफिट शमी को ऑस्ट्रेलिया नहीं ले जाना चाहते। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह 100 प्रतिशत फिट हो जाएं।

बंगाल के लिए खेलेंगे दो मैच
शमी को आखिरी बार भारत के लिए वनडे विश्व कप 2023 में खेलते देखा गया था। इस दौरान उन्होंने सिर्फ सात मैचों में 24 विकेट हासिल किए थे। वह इस संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी चोट की जानकारी दी थी। हाल ही में बंगाल के कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने खुलासा किया था कि तेज गेंदबाज मौजूदा रणजी ट्रॉफी 2024-25 में उनकी टीम के लिए दो मैच खेलेंगे।

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…