चोरी में पीढ़ियों से माहिर! तमिलनाडु के इस गांव की अनोखी कहानी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भारत में लाखों गांव हैं, जिनकी पहचान उनकी संस्कृति, परंपराओं या खासियतों से होती है। लेकिन तमिलनाडु के श्रीरंगम तालुका स्थित रामजी नगर गांव की पहचान इन सबसे हटकर है – यहां चोरी को पेशे की तरह अपनाया जाता है, और वो भी पीढ़ी दर पीढ़ी।

यहां रहने वाले कुछ परिवारों का गिरोह वर्षों से चोरी की वारदातों को अंजाम देता आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि जब ये लोग अपने गांव में होते हैं, तो एकदम सामान्य और शरीफ नजर आते हैं। गांव में उन्हें मेहनती और ईमानदार माना जाता है। लेकिन जैसे ही ये लोग गांव से बाहर कदम रखते हैं, ये बन जाते हैं पेशेवर चोर

चोरी से पहले करते हैं पूजा और उपवास

इस गिरोह की एक खास परंपरा है – ये लोग चोरी पर निकलने से पहले अपने पूर्वजों की पूजा करते हैं। उनका मानना है कि चोरी तभी सफल होती है जब उनके पुरखे और ईश्वर की अनुमति हो। कई बार वे विशेष उपवास भी रखते हैं ताकि ‘काम’ में सफलता मिले।

क्राइम के लिए खास कोडवर्ड और तैयारी

चोरी करते समय ये लोग सामान्य भाषा नहीं, बल्कि कोडवर्ड्स का इस्तेमाल करते हैं ताकि कोई समझ न सके कि वे क्या योजना बना रहे हैं। उनके निशाने पर खासतौर पर महंगी गाड़ियाँ होती हैं। वे चुपचाप किसी इलाके की रेकी करते हैं, फिर कार की खिड़की तोड़कर उसमें रखा कीमती सामान चुरा लेते हैं।

जमानत के लिए रखते हैं फिक्स रकम अलग

एक और हैरान कर देने वाली बात ये है कि चोरी से मिली रकम का एक हिस्सा ये लोग पहले से ‘जमानत फंड’ के रूप में अलग रख देते हैं। उन्हें इस बात का अंदेशा होता है कि कभी-कभी गिरफ्तारी भी हो सकती है, इसलिए जमानत के लिए रकम पहले से तैयार रखना जरूरी है।

गिरफ्तारी से खुला राज

हाल ही में इस गिरोह के एक सदस्य की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने इस पूरे रैकेट का खुलासा हुआ। पूछताछ में उसने कबूल किया कि कैसे और किन लोगों के साथ मिलकर वे चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। उसने गिरोह की कार्यशैली और गुप्त संकेतो की जानकारी भी साझा की, जिससे पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

समाज को सोचने पर मजबूर करती ये कहानी

रामजी नगर का यह मामला सिर्फ एक चोरी की कहानी नहीं है, बल्कि यह इस बात का संकेत भी देता है कि समाज में कुछ वर्ग कैसे चोरी को भी परंपरा और व्यवसाय का रूप दे चुके हैं। इससे समाजशास्त्रियों और नीति निर्माताओं को यह सोचने पर मजबूर होना पड़ेगा कि आखिर किन कारणों से यह स्थिति बनी और इसे कैसे बदला जा सकता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना