Mohit Jain
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पहली बार वर्ल्ड कप जीतने के सिर्फ 25 दिन बाद महिला प्रीमियर लीग (WPL) का पहला मेगा ऑक्शन आज नई दिल्ली में होने जा रहा है। गुरुवार 27 नवंबर की दोपहर 3:30 बजे से शुरू होने वाले इस ऑक्शन में कुल 277 खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगे।
यह WPL इतिहास का पहला मेगा ऑक्शन है, क्योंकि 2023 में लीग शुरू होने के बाद अब तीन साल का चक्र पूरा हुआ है। इस बार सभी 5 फ्रेंचाइजी-मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स-कुछ खिलाड़ियों को रिटेन कर अपने स्क्वॉड को नया रूप देने उतरेंगी।
कुल 277 खिलाड़ी ऑक्शन में

WPL ने आधिकारिक विवरण जारी करते हुए बताया कि इस बार कुल 277 खिलाड़ियों को नीलामी सूची में शामिल किया गया है।
• 194 भारतीय खिलाड़ी
• 83 विदेशी खिलाड़ी, जिनमें 4 एसोसिएट देशों से हैं
73 स्लॉट खाली – कितनों को मिलेगा मौका?
रिटेंशन के बाद कुल 73 स्लॉट खाली हैं:
• 50 भारतीय खिलाड़ियों के लिए जगह
• 23 विदेशी खिलाड़ियों के लिए स्लॉट
हालांकि जरूरी नहीं कि सभी फ्रेंचाइजी सभी स्लॉट भरें। आमतौर पर 5-6 जगहें खाली भी रह जाती हैं।
कौन सी टीम को सबसे ज्यादा खिलाड़ियों की जरूरत?
WPL नियमों के मुताबिक एक स्क्वॉड में 15 से 18 खिलाड़ी होने चाहिए।
यूपी वॉरियर्स सिर्फ 1 खिलाड़ी को रिटेन कर पाए, इसलिए उन्हें कुल 17 खिलाड़ियों की जरूरत है-जो सबसे ज्यादा है।
हर फ्रेंचाइजी के पास कितना पैसा?
रिटेंशन कटने के बाद फ्रेंचाइजी का पर्स:
- यूपी वॉरियर्स: 14.50 करोड़
- गुजरात जायंट्स: 9 करोड़
- आरसीबी: 6.15 करोड़
- मुंबई इंडियंस: 5.75 करोड़
- दिल्ली कैपिटल्स: 5.70 करोड़
कुल मिलाकर 5 टीमों के पास 41.1 करोड़ रुपये का बजट खरीदारी के लिए है।
पहली बार RTM कार्ड का इस्तेमाल
इस बार WPL में पहली बार राइट टू मैच (RTM) का विकल्प दिया गया है।
इससे फ्रेंचाइजी अपने पुराने खिलाड़ी को ऑक्शन में वापस खरीद सकती है।
RTM कार्ड वितरण:
• गुजरात – 3
• यूपी वॉरियर्स – 4
• आरसीबी – 1
• मुंबई और दिल्ली – 0 (क्योंकि उन्होंने 5 खिलाड़ी रिटेन किए हैं)

किन बड़े खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें?
मेगा ऑक्शन में कई दिग्गज खिलाड़ी करोड़ों की बोली आकर्षित कर सकते हैं-
• मेग लैनिंग (50 लाख बेस प्राइस)
• दीप्ति शर्मा (वर्ल्ड कप की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट)
• लॉरा वुल्वार्ट
• सोफी एक्लेस्टन
• रेणुका सिंह
• एलिसा हीली
इन खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी बड़े दांव लगाने को तैयार दिखती हैं।
आज का WPL मेगा ऑक्शन महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। 277 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर है और सिर्फ 73 को ही जगह मिलेगी। टीमों की रणनीति, RTM कार्ड का उपयोग और दिग्गज खिलाड़ियों पर लगने वाली बोली—सब मिलकर आज का दिन रोमांच से भर देंगे।





