25 करोड़ के घोटाले में ईओडब्ल्यू विफल, कोर्ट ने क्लीन चिट दी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: स्पेशल कोर्ट (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) ने ग्वालियर विकास प्राधिकरण (GDA) के अधिकारियों को जमीन आवंटन में कथित 25 करोड़ रुपए के घोटाले के मामले में क्लीन चिट देते हुए ईओडब्ल्यू की खात्मा रिपोर्ट को मंजूरी दे दी। कोर्ट ने कहा कि यह मामला शुरू से ही अपूर्ण तथ्यों और बिना ठोस प्रमाण के आधारित था।

जांच में शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया। शिकायत में सर्वे नंबर, वास्तविक बाजार मूल्य या कथित नुकसान का प्रमाण नहीं था। ईओडब्ल्यू ने 6 साल तक मामले की जांच की, लेकिन FIR में दर्ज आरोपों को साबित नहीं कर पाया।

जांच में यह भी सामने आया कि जिस जमीन का स्थान मुख्य सड़क के पास बताया गया था, वह वास्तव में सड़क से 35 मीटर अंदर थी और बीच में सरकारी भूमि और अन्य प्लॉट मौजूद थे। उस समय आवासीय भूमि की दर 2,200 रुपए प्रति वर्गमीटर और व्यावसायिक भूमि की दर 3,000 रुपए प्रति वर्गमीटर थी, जबकि शिकायत में करोड़ों का नुकसान दर्शाया गया था।

अधिकारियों के खिलाफ कोई मिलीभगत या दुरुपयोग साबित नहीं हुआ। सर्कल रेट, भूमि आवंटन समिति का रिकॉर्ड और अन्य विभागों की जांच रिपोर्ट से यह स्पष्ट हुआ कि आवंटन नियमों के अनुरूप किया गया। कोर्ट ने कहा कि न तो भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएँ लागू होती हैं, न ही IPC की धारा 409, 420 या 120-बी की साजिश सिद्ध होती है।

कोर्ट ने सभी आरोपियों को क्लीन चिट देते हुए मामला समाप्त कर दिया।

अभियुक्त अधिकारियों की सूची:

  • एलएन अग्रवाल – तत्कालीन GDA सीईओ व संयुक्त कलेक्टर, इंदौर
  • रूपेश उपाध्याय – तत्कालीन संपदा अधिकारी व एसडीएम सबलगढ़
  • यूएस मिश्रा – अधीक्षण यंत्री
  • बृजभूषण मिश्रा – कार्यालय अधीक्षक
  • कुशुम पांडे – सहायक ग्रेड-3
  • बीके शर्मा – तत्कालीन संयुक्त संचालक
  • मनोज श्रीवास्तव – डायरेक्टर, एसोटेक कंस्ट्रक्शन कंपनी

Lakhanpur Bhagwat Dispute: लखनपुर में कथावाचक भुगतान विवाद पर बढ़ा बवाल

Lakhanpur Bhagwat Dispute: सरगुजा जिले के लखनपुर नगर पंचायत में इन दिनों

Rudrapur Shooting: रुड़की में झगड़े के दौरान फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल

Report by: Salman Malik Rudrapur Shooting: उत्तराखंड के रुड़की के अंबर तालाब

Transformer Accident: सीकर में ट्रांसफार्मर में करंट लगने से युवक की मौत

Transformer Accident: राजस्थान के सीकर जिले के पटवारी का बास गांव में

Raipur Hospital Incident: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सफाई कर्मचारियों की मौत

Raipur Hospital Incident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें CG 1. चैत्र नवरात्रि आज

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें. read also: Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों

Agriculture Reform : लोकसभा में कृषि पर शिवराज सिंह चौहान का दमदार जवाब, मोदी सरकार के काम गिनाए

Agriculture Reform : MSP, सिंचाई, डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर सरकार

mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026