कुशासन को समाप्त कर सुशासन लाना हमारी सरकार का सबसे बड़ा संकल्प – राजनाथ सिंह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

लखनऊ:। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती के अवसर पर लोकभवन में सुशासन दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और अटल जी के जीवन और कार्यों को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अटल जी ने भारत को ऐसा सुशासन दिया, जिसने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनकी सरकार के दौरान विकास दर 8.4 प्रतिशत तक पहुंची, जो आजाद भारत में एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी। उन्होंने अटल जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी गवर्नेंस की दुनिया भर में प्रशंसा होती थी।

राजनाथ सिंह ने सुशासन की परिभाषा को स्पष्ट करते हुए कहा कि, एक अच्छा शासन वही है, जहां हर व्यक्ति की आवश्यकताएं पूरी हों, वह खुद को सुरक्षित महसूस करे और उसके पास अपनी बात कहने का अवसर हो। यही अटल जी का विजन था, जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं।

राजनाथ सिंह ने अटल जी की ऐतिहासिक योजनाओं को याद करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शिता ने भारत को सड़क, टेलीकॉम और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में नई दिशा दी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और अंत्योदय योजना जैसे अभियानों ने भारत के गांवों और गरीबों के जीवन को बदल दिया। उन्होंने कहा कि, अटल जी ने न केवल शहरों को सड़कों से जोड़ा, बल्कि गांवों को भी पक्की और बेहतर सड़कों से जोड़ा। टेलीकॉम सेक्टर में क्रांति लाकर उन्होंने मोबाइल को हर हाथ तक पहुंचाने का सपना साकार किया।

रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सुशासन के तहत हुई प्रगति को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 1,500 से अधिक अनावश्यक कानूनों को समाप्त कर ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में भारत को 50वें स्थान तक पहुंचाया है। जल्द ही भारत शीर्ष 20 देशों में शामिल होगा।

डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) योजना की सफलता पर जोर देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि अब गरीबों को उनके हक का पैसा सीधे उनके खातों में मिलता है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि 100 पैसा भेजने पर केवल 14 पैसा लाभार्थियों तक पहुंचता है। लेकिन मोदी सरकार ने इस भ्रष्टाचार को समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि अटल जी और मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा, यही सुशासन है।

बॉक्स

रक्षा मंत्री ने की सीएम योगी की सराहना
रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सुशासन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने यूपी को भयमुक्त समाज बनाया है। गरीबों को मकान देने में यूपी देश में पहले स्थान पर है। 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के मकान मिले हैं, जिनमें 70% मकानों की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है, 4 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं और आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp-budget : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री

mp-budget : बजट 2026-27 में लाड़ली बहनों, किसानों और ग्रामीण विकास पर

mp-budget : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री

mp-budget : बजट 2026-27 में लाड़ली बहनों, किसानों और ग्रामीण विकास पर

Govindpura bpl : जनसेवा और क्षेत्र का विकास ही सरकार की प्राथमिकता : कृष्णा गौर

Govindpura bpl : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में दी करोड़ों की

padosi-ki-jasoosi : निगरानी लाल जी ‘इंटेलिजेंस ब्यूरो’ वाले

padosi-ki-jasoosi : भैया, हमारे मोहल्ले में अगर कोई “इंटेलिजेंस ब्यूरो” की अनौपचारिक

mp workers : नए वित्त वर्ष की शुरुआत, 50 लाख श्रमिकों को सौगात

mp workers : कर्मचारी संगठन ने बोले ‘250 रूपए की बढ़ोतरी,ऊंट के

Mumbai : अनिल अंबानी पर CBI का बड़ा एक्शन: LIC को 3750 करोड़ का चूना लगाने के आरोप में FIR दर्ज

Mumbai उद्योगपति अनिल अंबानी की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई

Bhopal : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष

Bhopal : कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने 'किसान कल्याण वर्ष

Ambedkar : जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कचहरी परिसर में मचा हड़कंप

Report: Jitendra Ambedkar  उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में उस समय सनसनी

Madhyan : छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षा से जुड़ता हर बच्चा

Madhyan : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के मॉडल उच्चतर माध्यमिक

Illegal gas cylinder: रजौली में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर छापेमारी, 2 गिरफ्तार

Report by: Rishabh Kumar Illegal gas cylinder: बिहार के रजौली अनुमंडल पदाधिकारी

Sanjeevani Express Ambulance: एमसीबी जिले में 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

Sanjeevani Express Ambulance: छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को

LSG vs DC मुकाबला आज, जानें पिच और प्लेइंग-11 की खास बातें

LSG vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम