आगरा में बुजुर्ग दम्पत्ति साइबर ठगी के शिकार, वॉट्सएप लिंक खोलते ही अकाउंट से निकले 32,700 रुपये

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आगरा में बुजुर्ग दम्पत्ति साइबर ठगी के शिकार, वॉट्सएप लिंक खोलते ही अकाउंट से निकले 32,700 रुपये

आगरा में यूपी टैक्सटाइल कॉरपोरेशन से रिटायर्ड प्रदीप कुमार कुलश्रेष्ठ और उनकी पत्नी सुनील कुलश्रेष्ठ साइबर ठगी का शिकार हो गए। बुजुर्ग दम्पत्ति लाइफ सर्टिफिकेट की जानकारी लेने के लिए मोबाइल पर खोजबीन कर रहे थे, तभी वॉट्सएप पर एक संदेश आया जिसे उन्होंने सामान्य समझकर खोल लिया।

संदेश में सामने वाले ने खुद को लाइफ सर्टिफिकेट से जुड़ा “सहायक” बताया और विश्वास जीत लिया। अपराधी ने लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने का बहाना बनाकर आधार कार्ड और बैंक डिटेल मांगी। जब प्रदीप कुमार ने बताया कि उनका डेबिट कार्ड एक्टिव नहीं है, तो अपराधी ने उनकी पत्नी का मोबाइल नंबर और बैंक डिटेल लेकर पांच मिनट में सर्टिफिकेट दिलाने का दावा किया।

बुजुर्ग दम्पत्ति देर रात तक इंतजार करते रहे, लेकिन कोई सर्टिफिकेट नहीं आया। अगले दिन जब उन्होंने मोबाइल और बैंक डिटेल्स देखी तो पता चला कि अपराधियों ने पत्नी के अकाउंट से 32,700 रुपये डेबिट कार्ड और यूपीआई के माध्यम से निकाल लिए थे।

प्रदीप कुमार ने बताया कि यदि उनका डेबिट कार्ड एक्टिव होता, तो ठग लाखों रुपये निकाल सकते थे। ठगी का पता चलते ही दम्पत्ति सीधे साइबर क्राइम सेल पहुंचे। प्रभारी विमल कुमार ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई और मदद का भरोसा दिया।

Hanuman Jayanti Raipur: रायपुर में हनुमान जयंती की धूम, राज्यपाल रमेन डेका ने किए दर्शन

Hanuman Jayanti Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में Hanuman Jayanti बड़े हर्ष

Cinema पर्दे पर ‘रामायण’ के 100 साल: मूक फिल्मों से VFX युग तक का सफर, जब गांधी जी भी हुए थे मुग्ध

Cinema भारतीय संस्कृति का प्राण 'रामायण' केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि मनोरंजन

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

Monkey Terror: सक्ती में बंदरों का आतंक, 18 लोग घायल, गांवों में दहशत का माहौल

Monkey Terror: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में इन दिनों

रणबीर कपूर की फिल्म “Ramayana” का टीजर हुआ रिलीज, फैंस में रोमांच की लहर

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर बुधवार को रिलीज़ कर

अनीता आडवाणी की अपील खारिज, Rajesh Khanna से संबंध को नहीं मिला वैधानिक दर्जा

Rajesh Khanna: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता अनीता आडवाणी की