Eid ul-Fitr 2026: भोपाल सहित पूरे देश में ईदुल फितर का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। राजधानी में ईदगाह पर बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मालंबी जुटे और ईद की नमाज अदा की। रमजान के पवित्र महीने में इबादत करने के बाद यह अवसर खुशी और भाईचारे का प्रतीक रहा।
Eid ul-Fitr 2026: शहर काजी ने अदा करवाई ईद की नमाज
इस मौके पर शहर काजी मुस्ताक अली ने लोगों को ईद की नमाज अदा करवाई। नमाज के दौरान देश और दुनिया में अमन चैन की दुआ की गई।
Eid ul-Fitr 2026: फित्रा की राशि तय
इस बार फित्रा की न्यूनतम रकम गेहूं के हिसाब से 70 रुपए प्रति व्यक्ति रखी गई है। जौ और खजूर के आधार पर राशि अलग हो सकती है। वहीं चांदी के भाव के अनुसार अधिकतम फित्रा 1650 रुपए तय किया गया।
Eid ul-Fitr 2026: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतु पटवारी भी ईदगाह पहुंचे। उन्होंने नवाज अदा करने आए लोगों पर फूल बरसाए और सभी को ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही उन्होंने देश और दुनिया में अमन, चैन और खुशहाली की कामना की।
Eid ul-Fitr 2026: भोपाल में ईद की शुरुआत
भोपाल की लगभग 147 साल पुरानी ईदगाह में सुबह 7:30 बजे सबसे पहले नमाज अदा की गई। शहर काजी सैयद मुश्ताक अली ने नमाज पढ़ाई। इसके बाद शहर के जामा मस्जिद (7:45), ताजुल मसाजिद (8:00), मोती मस्जिद (8:15) और बिल्कीस मस्जिद, आरिफ नगर (8:30) में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देने लगे।
read also: Border 2 ने Netflix पर किया कब्जा, OTT रिलीज़ होते ही बनी ट्रेंडिंग नंबर 1





