दुर्ग पुलिस ने खोला पांच राज्यों में फैले ठगी नेटवर्क का राज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Durg police uncovered the secret of a fraud network spread across five states

रिपोर्ट: विष्णु गौतम
दुर्ग की छावनी थाना पुलिस ने एक ऐसे चिटफंड घोटाले का पर्दाफाश किया है, जिसकी जड़ें पांच राज्यों तक फैली हुई हैं। इस ठगी के नेटवर्क का मास्टरमाइंड प्रकाश चंद्र जैन को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने अकेले 57 निवेशकों से करीब 13 लाख 97 हजार रुपए की ठगी की है।

भोपाल से पकड़ा गया मुख्य आरोपी

मुख्य आरोपी प्रकाश चंद्र जैन पहले से ही भोपाल की जेल में एसटीएफ द्वारा दर्ज एक अन्य मामले में बंद था। दुर्ग न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी कर 22 जुलाई को उसे पेश किया गया और छावनी पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में लिया। पूछताछ के लिए उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिसमें उससे ठगी की रकम और नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी ली जा रही है।

ऐसे फंसाता था लोगों को जाल में

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी प्रकाश चंद्र जैन ने “दुर्घटना बीमा” और “उच्च रिटर्न स्कीम” के नाम पर लोगों को ठगा। वह लोगों से कहता था कि केवल 3,500 रुपए जमा करें और तीन साल बाद 35 लाख रुपए तक का रिटर्न मिलेगा। इस लालच में कई लोग उसके झांसे में आ गए और अपना पैसा गवां बैठे।

चिटफंड और धन परिचालन स्कीम के तहत केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ इनामी चिटफंड और धन परिचालन स्कीम के तहत मामला दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी की कंपनी और उसके डायरेक्टर पहले से ही मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में ठगी के मामलों में लिप्त रहे हैं। राजस्थान सरकार ने तो इस कंपनी पर प्रतिबंध भी लगा रखा है।

पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं अन्य आरोपी

इस ठगी रैकेट से जुड़े प्रभुदयाल उजाला, मनोज सोनी और सुरेश सोनी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज चुकी है। अब इस पूरे मामले में प्रकाश चंद्र जैन की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।

कुर्की की तैयारी में जुटी पुलिस

छावनी पुलिस अब आरोपी की चल-अचल संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि ठगी की रकम को किस तरह छुपाया गया, उसमें कौन-कौन शामिल था, इसका पूरा सच जल्द सामने लाया जाएगा।

मुख्य बिंदु:

  • 5 राज्यों में फैला था ठगी नेटवर्क
  • 57 निवेशकों से 13.97 लाख की ठगी
  • भोपाल जेल से लाकर किया गया गिरफ्तार
  • दुर्घटना बीमा और हाई रिटर्न का झांसा देकर करता था ठगी
  • पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं तीन डायरेक्टर
  • पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी
  • संपत्ति कुर्की की तैयारी में पुलिस

Yogi Government : होली पर किसानों के जीवन में खुशहाली का रंग भरेगी योगी सरकार

अनुदान पर कृषि यंत्र पाने के लिए किसानों को चार मार्च तक

Jamtara MC Election 2026: कल सुबह 8 बजे से होगी मतगणना

Reporter : रतन कुमार Jamtara MC Election 2026: जामताड़ा : नगरपालिका (आम)

Tourism Award MP : एमपी ने जीता ‘बेस्ट स्टेट टूरिज्म’ अवॉर्ड

Tourism Award MP : लगातार दूसरे वर्ष हासिल की उपलब्धी Tourism Award

MP NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 95वीं पुण्यतिथि पर अर्पित करेंगे श्रद्धांजली

MP NEWS : उदयगढ़ भगोरिया उत्सव में करेंगे सहभागितामुख्यमंत्री, 171.19 करोड़ रुपये

Fire In Durg Factory : स्टील फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Fire In Durg Factory : स्टील फैक्ट्री में लगी भीषण आगदुर्ग :

Balod News : कमकापार में हुआ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

Reporter : राजेश साहू Balod News : बालोद। बालोद जिले के आखिरी

Jamshedpur visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पैदल चलकर लोगों का अभिवादन किया, बच्चों को बांटी चॉकलेट

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur visit : शहर दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी

Protest : इंजीनियर को हटाने सरपंच संघ का विरोध प्रदर्शन

Reporter: प्रयास कैवर्त Protest : ट्राइबल जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में सरपंच

Gangtok सिक्किम में कुदरत का कोहराम: एक घंटे के भीतर दो बार डोली धरती, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

Gangtok पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में गुरुवार दोपहर भूकंप के दो क्रमिक झटकों

Madhya Pradesh : भारत के दिल से जुड़िए, मध्यप्रदेश के साथ आगे बढ़िए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजस्थान के उद्योगपतियों

Jamtara जामताड़ा में तेज रफ्तार का कहर: थार ने बाइक सवार को पीछे से रौंदा, 28 वर्षीय युवक की हालत नाजुक

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग पर स्थित उदलबनी गांव के

Holi Festival 2026 : रायगढ़ में बदमाशों की परेड, होली से पहले सख्त चेतावनी

Report By : भूपेन्द्र गबेल। Holi Festival 2026 : रायगढ़ में बदमाशों

Korba News : 3 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाडी कार्यकर्त्ताओ का प्रदर्शन

Korba News : उमेश डहरिया, कोरबा।प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले भर

Chattisgarh News : एंटी करप्शन ब्यूरो ने दो पुलिस अधिकारियों को किया निलंबित

Chattisgarh News : कोरिया जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई।

Temple Theft: भिलाई के साईं मंदिर में बड़ी चोरी

Temple Theft: देर रात नकाबपोशों ने वारदात को दिया अंजाम Temple Theft:

Rajya Sabha Elections: राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया जल्द होगी प्रारंभ

Rajya Sabha Elections: निर्वाचन आयोग की तैयारी तेज Rajya Sabha Elections: राज्यसभा