अशोकनगर और चंदेरी को सिंधिया की सौगात, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दो एंबुलेंस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

अशोकनगर/ भोपाल। अपने संसदीय क्षेत्र के चार दिवसीय प्रवास के तीसरे दिन केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज अशोकनगर जिले के ग्राम पथरिया स्थित नवीन केंद्रीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे। जहाँ उन्होंने विद्यालय को अपनी ओर से 2 आरओ वाटर प्यूरीफायर, 2 कंप्यूटर सिस्टम, संगीत यंत्र, खेल सामग्री एवं पुस्तकालय के लिए किताबें भेंट कीं। इस दौरान उन्होंने यहां अध्ययनरत बच्चों और उनके अभिभावकों से भी बातचीत की।

22 वर्षों की मांग हुई पूरी
यह विद्यालय केंद्रीय मंत्री सिंधिया के अथक प्रयासों का परिणाम है। क्षेत्र की जनता की 22 वर्ष पुरानी मांग को अब पूरी हुई है और 4 अगस्त 2025 से यहाँ कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई प्रारंभ भी हो चुकी है। वर्तमान में विद्यालय में 196 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। आवंटित 5 एकड़ भूमि पर स्थायी परिसर बनने तक यह विद्यालय डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) भवन, पथरिया से संचालित होता रहेगा।

सिंधिया की अथक मेहनत और भारत सरकार की मंजूरी से संभव हुआ सपना
विदित हो कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से विशेष आग्रह किया था। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप दिसंबर 2024 में भारत सरकार द्वारा देशभर में दी गई 85 नए केंद्रीय विद्यालयों की मंजूरी में पथरिया, अशोकनगर का यह विद्यालय भी शामिल था।

सिंधिया का हुआ उत्साहपूर्वक स्वागत
केंद्रीय मंत्री के विद्यालय आगमन पर विद्यार्थियों ने उनका शानदार बैंड धुन गायन के साथ तिलक लगा और सरस्वती वंदना का गायन कर उत्साहपूर्वक स्वागत किया, साथ ही विद्यालय प्रशासन एवं छात्रों के अभिभावकों ने मंत्री का स्वागत करते हुए स्मृति चिह्न भेंट किया।

सिंधिया ने भेंट किए कंप्यूटर एवं अन्य महत्वपूर्ण सामग्री

सिंधिया ने बच्चों की कक्षाओं और एक्टिविटी रूम का भ्रमण करते हुए उनसे संवाद भी किया तथा उन्हें वाटर प्यूरीफायर, कंप्यूटर, खेल सामग्री, संगीत यंत्र और पुस्तकें भेंट कीं साथ ही उन्होंने विद्यालय के संचालन एवं शिक्षण वातावरण की सराहना करते हुए सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

अशोकनगर और चंदेरी को सिंधिया की सौगात, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दो एंबुलेंस समर्पित

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अशोकनगर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के तहत अपनी सांसद निधि से 50 लाख रुपए की राशि से जिला चिकित्सालय अशोकनगर को 32 लाख रुपए की अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एंबुलेंस और सिविल अस्पताल चंदेरी को 18 लाख रुपए की बेसिक लाइफ़ सपोर्ट एंबुलेंस प्रदान की। आज उन्होंने दोनों एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया।

Hanuman Jayanti Raipur: रायपुर में हनुमान जयंती की धूम, राज्यपाल रमेन डेका ने किए दर्शन

Hanuman Jayanti Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में Hanuman Jayanti बड़े हर्ष

Cinema पर्दे पर ‘रामायण’ के 100 साल: मूक फिल्मों से VFX युग तक का सफर, जब गांधी जी भी हुए थे मुग्ध

Cinema भारतीय संस्कृति का प्राण 'रामायण' केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि मनोरंजन

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

Monkey Terror: सक्ती में बंदरों का आतंक, 18 लोग घायल, गांवों में दहशत का माहौल

Monkey Terror: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में इन दिनों

रणबीर कपूर की फिल्म “Ramayana” का टीजर हुआ रिलीज, फैंस में रोमांच की लहर

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर बुधवार को रिलीज़ कर

अनीता आडवाणी की अपील खारिज, Rajesh Khanna से संबंध को नहीं मिला वैधानिक दर्जा

Rajesh Khanna: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता अनीता आडवाणी की

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजनांदगांव की बेटियों को

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. 30 जिलों में आंधी-बारिश

Hanuman Janamutsav 2026: इस दिन बन रहा खास योग, जानें पूजा का सही समय और महत्व

Hanuman Janamutsav 2026: हनुमान जयंती का पर्व हर साल भक्तों के लिए