Drug Trafficking : गुप्त सूचना पर पुलिस की दबिश, 5 किलो चरस और 120 ग्राम स्मैक बरामद
Drug Trafficking : एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 लाख रुपये कीमत के मादक पदार्थों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 5 किलोग्राम चरस (सुल्फा) और 120 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद की है।

Drug Trafficking : पत्रकारों को जानकारी देते हुए डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक यमुनानगर के निर्देश पर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 10 अप्रैल को एंटी नारकोटिक सेल को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर टीम का गठन कर गांव तेलीपुरा बाईपास पुल के पास दबिश दी गई। यहां से एक आरोपी को काबू किया गया, जिसकी पहचान मुखर्जी पार्क जगाधरी निवासी राजकुमार उर्फ चाकू के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 120 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
Drug Trafficking : NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज, रिमांड में खुलेंगे नशा तस्करी नेटवर्क के राज
Drug Trafficking : वहीं, दूसरी कार्रवाई में एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने स्टार्च मिल रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से एक अन्य आरोपी अब्दुल मनान अंसारी को 5 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। बरामद चरस की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है।दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
read more : Heatwave Alert India: उत्तर और मध्य भारत में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी की चेतावनी

