सभी न्यायालयों में लगे डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा: आजाद समाज पार्टी की मांग, दामोदर यादव बोले- “संविधान के निर्माता को सम्मान मिलना ही चाहिए”

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर। ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर जारी विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता दामोदर यादव ने बड़ा बयान दिया है। शनिवार को ग्वालियर पहुंचे यादव ने स्पष्ट तौर पर कहा कि देश का हर न्यायालय बाबा साहब के बनाए संविधान के तहत संचालित होता है, इसलिए कोर्ट परिसरों में उनकी प्रतिमा लगाना केवल जरूरी ही नहीं, बल्कि न्यायसंगत भी है।


“प्रतिमा रोकना दुर्भावनापूर्ण सोच का प्रतीक”

दामोदर यादव ने आरोप लगाया कि डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने का विरोध करना एक संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी कुछ वर्ग संविधान निर्माता के सम्मान में बाधा बन रहे हैं। यह सिर्फ घृणित नहीं, बल्कि लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के विरुद्ध है।”


BM राव नहीं, असली संविधान निर्माता बाबा साहब

यादव ने स्पष्ट किया कि कुछ लोग जानबूझकर “बीएम राव” जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके मूल मुद्दे से भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि “यदि कोई दूसरी मूर्ति जबरन लगाने की कोशिश करता है, तो आजाद समाज पार्टी उसका विरोध करेगी।”


“कोर्ट चलाते हैं बाबा साहब का संविधान”

दामोदर यादव ने वकीलों और न्यायाधीशों को संबोधित करते हुए कहा, “जो वकील काला कोट पहनकर पेशी पर जाते हैं और जो न्यायधीश निर्णय सुनाते हैं, वे सभी बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान के अनुसार काम करते हैं। फिर उसी संविधान निर्माता को सम्मान न देना दोहरा मापदंड है।”


जाति नहीं, संविधान सर्वोपरि

यादव ने अपनी जातीय पहचान का हवाला देते हुए कहा कि “मैं यादव हूं, लेकिन धर्म, जाति और आस्था से ऊपर संविधान है। अगर हम सच्चे लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं, तो फिर हमें जातिवादी सोच से ऊपर उठकर बाबा साहब के योगदान को स्वीकार करना होगा।”

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना