कुत्ते का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार, तेरहवीं पर होगा पशु-पक्षियों का मृत्युभोज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Imran Khan

छतरपुर। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपट में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक पालतू कुत्ते तिलकधारी का पूरे हिंदू रीति-रिवाज और विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया। शोकसभा और दाह संस्कार में पूरे गांव ने भाग लिया।


मालिक ने कराया मुंडन, परंपराओं के साथ दी मुखाग्नि

तिलकधारी के मालिक राम संजीवन पटेरिया उर्फ़ सद्दू महाराज और उनके परिवार ने कुत्ते की चिता को मुखाग्नि दी। परंपरा के अनुसार पहले उन्होंने मुंडन कराया और हाथ में आग की मटकी लेकर “राम नाम सत्य है” का उद्घोष करते हुए शव यात्रा निकाली। खेत में विधिवत अंतिम संस्कार की सभी क्रियाएं पूरी की गईं। चिता दहन के बाद अंत्येष्टि में शामिल लोगों ने स्नान भी किया।


रामकली से तिलकधारी तक की कहानी

सद्दू महाराज ने बताया कि वर्षों पहले उनके पीछे-पीछे एक कुतिया आई थी, जिसका नाम उन्होंने रामकली रखा। रामकली ने उनके कुआं संत कुटी पर बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन सभी बच्चे मर गए। केवल एक ही बच्चा जीवित बचा, जिसके माथे पर तिलक जैसा निशान था, इसलिए उसका नाम रखा गया तिलकधारी। रामकली की मौत श्मशान घाट पर हुई थी और पूरे गांव ने उसे देखा था। इसके बाद सद्दू महाराज ने तिलकधारी को पाला और बड़े लाड़-प्यार से उसका पालन-पोषण किया।


तिलकधारी के जन्म पर हुआ था भव्य चौका

तिलकधारी के जन्म के समय पूरे गांव में भव्य चौका (धार्मिक भोज) कराया गया था। गांव के बच्चे उसकी मां रामकली को “मासी” कहकर पुकारते थे। उम्रदराज़ होने के बाद शुक्रवार को तिलकधारी की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे गांव और परिवारजन ने मिलकर अंतिम संस्कार किया।


गंगा विसर्जन और तेरहवीं की तैयारी

सद्दू महाराज ने बताया कि एक-दो दिन में वे तिलकधारी के फूल लेकर इलाहाबाद गंगा जी में विसर्जन करेंगे। वहीं, एक तारीख को उसकी तेरहवीं होगी। इस मौके पर पूरे गांव के कुत्तों, बिल्लियों, गायों और पक्षियों के लिए विशेष मृत्युभोज का आयोजन किया जाएगा।

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

Monkey Terror: सक्ती में बंदरों का आतंक, 18 लोग घायल, गांवों में दहशत का माहौल

Monkey Terror: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में इन दिनों

रणबीर कपूर की फिल्म “Ramayana” का टीजर हुआ रिलीज, फैंस में रोमांच की लहर

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर बुधवार को रिलीज़ कर

अनीता आडवाणी की अपील खारिज, Rajesh Khanna से संबंध को नहीं मिला वैधानिक दर्जा

Rajesh Khanna: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता अनीता आडवाणी की

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजनांदगांव की बेटियों को

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. 30 जिलों में आंधी-बारिश

Hanuman Janamutsav 2026: इस दिन बन रहा खास योग, जानें पूजा का सही समय और महत्व

Hanuman Janamutsav 2026: हनुमान जयंती का पर्व हर साल भक्तों के लिए

Horoscope: जानें 2 अप्रैल 2026 का राशिफल

Horoscope: ग्रहों की स्थिति के अनुसार 2 अप्रैल 2026 का दिन सभी

mp-budget : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री

mp-budget : बजट 2026-27 में लाड़ली बहनों, किसानों और ग्रामीण विकास पर

Govindpura bpl : जनसेवा और क्षेत्र का विकास ही सरकार की प्राथमिकता : कृष्णा गौर

Govindpura bpl : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में दी करोड़ों की

padosi-ki-jasoosi : निगरानी लाल जी ‘इंटेलिजेंस ब्यूरो’ वाले

padosi-ki-jasoosi : भैया, हमारे मोहल्ले में अगर कोई “इंटेलिजेंस ब्यूरो” की अनौपचारिक

mp workers : नए वित्त वर्ष की शुरुआत, 50 लाख श्रमिकों को सौगात

mp workers : कर्मचारी संगठन ने बोले ‘250 रूपए की बढ़ोतरी,ऊंट के

Mumbai : अनिल अंबानी पर CBI का बड़ा एक्शन: LIC को 3750 करोड़ का चूना लगाने के आरोप में FIR दर्ज

Mumbai उद्योगपति अनिल अंबानी की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई