धार पुलिस ने मोडिफाईड साईलेंसरों पर चलाया रोलर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image


धार: ट्रैफिक पुलिस ने एक खास अभियान के तहत दो पहिया वाहनों पर चालानी कार्रवाई की और बुलेट वाहनों के फटाके वाले साइलेंसरों को निकालकर उन पर रोलर चलाया। इस कार्रवाई में 25 बुलेट वाहनों के साइलेंसरों को निशाना बनाया गया, जिनसे तेज आवाज होती थी और यह वाहन आवाज के मामले में अत्यधिक प्रदूषण फैलाते थे। धार नगर पुलिस अधीक्षक, रविंद्र वास्केल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई वाहनों के प्रदूषण स्तर को नियंत्रित करने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्यवाही भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने और लोगों को शांतिपूर्ण वातावरण देने में मदद मिल सके।इस कार्रवाई के बाद यातायात पुलिस ने यह चेतावनी दी है कि कोई भी वाहन अगर इस तरह के साइलेंसर का उपयोग करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कार में अवैध विस्फोटक सामग्री, पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार….यह भी पढ़े

Vintage Songs : 60 के दशक के ये 10 सदाबहार गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं

Vintage Songs : 1960 का दशक हिंदी फिल्म संगीत का स्वर्णिम दौर

IMA Parade: देहरादून IMA की पासिंग आउट परेड में 515 कैडेट्स ने दिखाया दमखम

IMA Parade: देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित पासिंग आउट