Dhar News: 23 December को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धार जिले को देंगे 346 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dhar cm mohan yadav degen saugat

Dhar News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 दिसंबर को धार जिले के दौरे पर रहेंगे। वे PG कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान जिले में कुल 346 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Dhar News: मेडिकल कॉलेज का होगा भूमि पूजन

Dhar News: मुख्यमंत्री द्वारा 260 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई विकास कार्यों की शुरुआत और लोकार्पण भी किया जाएगा।

Dhar News: मुख्यमंत्री विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री जिन प्रमुख कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे, उनमें मेडिकल कॉलेज (260 करोड़), धरनाथ लोक (3 करोड़), गीता भवन (15 करोड़), माफीपुरा से आमल्या भैरू रोड (10 करोड़) और सीएम राइज स्कूल तिरला (40 करोड़) शामिल हैं। वहीं विधि महाविद्यालय, धार तरणताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आहू और मोहनपुरा भवन का लोकार्पण भी किया जाएगा।

Dhar News: कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए पंडाल, मंच, बैठक व्यवस्था और सुरक्षा के विशेष इंतजाम जैसी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। बैरिकेडिंग और पुलिस बल की तैनाती की गई है और प्रशासन लगातार अन्य तैयारियों की निगरानी भी कर रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हेलीपेड एवं कार्यक्रम स्थल में की जा रही तैयारियों का निरीक्षण भी किया। निर्धारित कार्यक्रम स्थल पहुंचकर प्रभारी कलेक्टर ने यहां मुख्य मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेटिंग, व्हीआईपी बैठक व पार्किंग व्यवस्था, विभागीय स्टॉल, सहित अन्य व्यवस्था के लिए अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा की। निरीक्षण के दौरान श्री चौधरी ने कहा कि जिन अधिकारियों को कार्यक्रम के लिए दायित्व सौंपे गये हैं संबंधित अधिकारी उन्हें समय-सीमा में पूर्ण कर नोडल अधिकारी को समय पर अवगत कराना सुनिश्चित करें। प्रभारी कलेक्टर द्वारा कार्यक्रम स्थल पर अग्निशमन, पेयजल आदि के समुचित प्रबंध करने, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल एवं प्रदर्शनी स्थल का भी निरीक्षण कर उचित निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पांडेय एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे से धार जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Bhopal : सजग युवा ही सशक्त लोकतंत्र का आधार: विंध्याचल भवन में ‘SIR अभियान’ पर रोचक वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न

Bhopal राजधानी के विंध्याचल भवन में पं. कुंजीलाल संसदीय विद्यापीठ द्वारा एक

Firozabad फिरोजाबाद का मान: प्रयांशी राजपूत का CBSE अंडर-17 नेशनल महिला क्रिकेट टीम में चयन

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद के आईवी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा

Bhopal भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन

Bhopal पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर

KhatuShyamJi : फाल्गुनी मेला 2026 के लिए भव्य सजावट, तैयारियों में जुटे 120 बंगाली कारीगर

रिपोर्ट- सुमन KhatuShyamJi : विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी खाटू श्याम मंदिर में

Nawada: शादी वाले घर में ‘गेहुंअन’ निकलने से मची खलबली, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07, बभनटोली

Haridwar Kumbh2027 : शहरी विकास सचिव नीतीश झा ने CCTV कंट्रोल रूम और हर की पौड़ी का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: धर्मराज Haridwar Kumbh2027 : हरिद्वार, अगले वर्ष प्रस्तावित 2027 महाकुंभ को

KhairagarhNews : उप जेल सलोनी से ‘फरारी’ की खबर पर मचा हड़कंप, प्रशासन ने बताया भ्रामक जांच शुरू

संवाददाता: खिलेश वर्मा KhairagarhNews : खैरागढ़ जिले के सलोनी स्थित उप जेल

ViralVideo : रील के चक्कर में जेल, नकली पिस्टल लहराकर बनाया वीडियो

ViralVideo : सोशल मीडिया रील के चक्कर में फैलाई दहशत, पुलिस ने

Nawada नवादा में छात्र शक्ति का प्रदर्शन: यूजीसी नियमों को लागू करने की मांग, छात्रों ने सड़क पर भरी हुंकार

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग

Pilibhit: पूर्व सिपाही के प्रॉपर्टी ऑफिस में संदिग्ध मौत, छत से लटका मिला नौकर का शव

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit । शहर के आईटीआई (ITI) क्षेत्र में शुक्रवार

Barabanki : सपा प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार: दो दिनों से थे ‘लापता’, बाराबंकी पुलिस ने कार्रवाई की पुष्टि की

Barabanki । समाजवादी पार्टी के तेज-तर्रार टीवी पैनलिस्ट और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज