धमतरी: ग्राम पीपरछेड़ी में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dhamtari: There was a fierce fight between two parties in village Peeparchhedi

आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

स्थान: धमतरी
संवाददाता: वैभव चौधरी

धमतरी जिले के ग्राम पीपरछेड़ी में शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि को दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं।

घटना में घायल हुए लोगों का इलाज जिला अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में जारी है। घायलों में कुछ के सिर फूटने से गहरे जख्म आए हैं, जबकि कुछ के हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व भी अर्जुनी थाना क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच विवाद को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। उसी पुराने विवाद के चलते शुक्रवार-शनिवार की रात दूसरे पक्ष के लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से हमला कर दिया। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और लाठी-डंडे जमकर चले।

घायलों ने आरोप लगाया कि पहले से ही रंजिश के चलते हमला किया गया। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों के खिलाफ बलवे का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और गांव में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है ताकि दोबारा कोई अप्रिय घटना न घटे।

ग्रामीणों में इस घटना के बाद से भय और तनाव का माहौल व्याप्त है।

आज का राशिफल 27 अप्रैल 2025: जानें अपनी राशि का भविष्य

Ram Navami Greeting: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

Ram Navami Greeting: रायपुर में रामनवमी के अवसर पर बीजेपी विधायक पुरंदर

Fire Accident: धमतरी के सॉल्वेंट प्लांट में भीषण आग, तीन मजदूर घायल

Fire Accident: धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र अंतर्गत बागौद स्थित एक सॉल्वेंट

Illegal Mining: सक्ती में डोलोमाइट का अवैध परिवहन जारी, शासन को हो रहा भारी नुकसान

Illegal Mining: सक्ती जिले के खम्हरिया और छितापडरिया क्षेत्र में डोलोमाइट पत्थर

Bus accident: नैनीताल में पलटी बस, 1 की मौत, 8 घायल

Report by: Deepak Bus accident: शुक्रवार सुबह नैनीताल में एक बस हादसा

Deoghar: जंगल में मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की आशंका

Report by: Imtiaz Ansari Deoghar: झारखण्ड के देवघर जिले के बुढ़ई थाना

Chaitra Navratri celebrations: महागौरी की पूजा कर CM योगी ने किया हवन, लोकमंगल की प्रार्थना की

Chaitra Navratri celebrations: चैत्र (वासंतिक) नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मुख्यमंत्री एवं

Under-20 Football Championship: नारायणपुर बना चैंपियन, इंटर जिला फुटबॉल में दंतेवाड़ा को 4-1 से हराया

Under-20 Football Championship: छत्तीसगढ़ में फुटबॉल का रोमांच चरम पर देखने को

IDF soldier shortage: गाजा युद्ध के बीच इजरायल सेना में संकट, जनरल एयाल जमीर ने दी चेतावनी

IDF soldier shortage: इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट