Dewas: कई महीनों से ठप पड़ा निर्माण कार्य, महिलाओं ने नगर परिषद के खिलाफ किया प्रदर्शन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dewas

Report By: Shakti Singh Tomar

Dewas: देवास जिले की खातेगांव तहसील अंतर्गत नगर नेमावर के वार्ड क्रमांक 14 और 15 में करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन ब्रिज का कार्य पिछले कई महीनों से पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। निर्माण कार्य रुकने के कारण क्षेत्र के स्थायी नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

Dewas News: नगर पालिका अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ब्रिज निर्माण में हो रही देरी से नाराज वार्ड 14 और 15 की महिलाओं ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को लिखित आवेदन सौंपकर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। इसके बाद महिलाएं नगर परिषद कार्यालय पहुंचीं और “नगर परिषद हाय-हाय” के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

पुराना पुल तोड़ा, नया ब्रिज अधूरा

महिलाओं ने बताया कि वर्षों की मांग के बाद जर्जर पुराने पुल को हटाकर नए ब्रिज के निर्माण की स्वीकृति मिली थी। इसी पुराने पुल से क्षेत्रवासियों का रोजमर्रा का आवागमन, मरीजों की आवाजाही और बच्चों का स्कूल-कॉलेज जाना होता था। पुराने पुल को तोड़कर निर्माण कार्य शुरू तो किया गया, लेकिन ठेकेदार द्वारा कई महीनों से काम बंद कर दिया गया है।

जल निकासी बाधित, बीमारी फैलने का खतरा

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ब्रिज निर्माण के चलते नगर की जल निकासी व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। वार्ड क्षेत्र में सीवरेज का गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। मजबूरी में महिलाओं और स्कूली बच्चों को गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा है।

7 दिन की चेतावनी, नहीं तो उग्र आंदोलन

वार्ड वासियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर ब्रिज निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं किया गया, तो नगर परिषद कार्यालय में उग्र आंदोलन किया जाएगा। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ठेकेदार पर कार्रवाई कर निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Ajmer district : अजमेर में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

Ajmer district : बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं और ग्रीष्मकालीन तैयारियों की समीक्षा,

Ranidhara waterfall death : कवर्धा के रानीदहरा जलप्रपात में युवती की लाश मिलने से सनसनी

Ranidhara waterfall death : कबीरधाम जिले के रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती

Bhopal पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मध्यप्रदेश विधानसभा

Dharmantaran Bill : छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून पेश, अमित जोगी ने विरोध में किया प्रदर्शन

Dharmantaran Bill : स्वातंत्र्य विधेयक 2026 में अवैध धर्मांतरण पर कड़े दंड

Balod : खेत में जली हालत में मिली युवती की लाश, शादी से पहले मौत

Balod : अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम चिचा में 22 वर्षीय लेलेश्वरी

Lakhanpur Bhagwat Dispute: लखनपुर में कथावाचक भुगतान विवाद पर बढ़ा बवाल

Lakhanpur Bhagwat Dispute: सरगुजा जिले के लखनपुर नगर पंचायत में इन दिनों