सुकमा दौरे पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Deputy Chief Minister Vijay Sharma arrived on Sukma tour

आत्मसमर्पित नक्सलियों से की मुलाकात

रिपोर्ट – मनीष सिंह, सुकमा

सुकमा जिले के एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने आत्मसमर्पित नक्सलियों से मुलाकात कर उनके हालात और पुनर्वास प्रक्रिया की जानकारी ली। गृहमंत्री ने पुनर्वास केंद्र में रह रहे आत्मसमर्पित नक्सलियों के साथ संवाद कर उनकी जरूरतों, समस्याओं और सुझावों को सुना।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज की मुख्यधारा से भटके लोगों को पुनः समाज में शामिल करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आत्मसमर्पित नक्सलियों से उनकी पिछली जिंदगी, माओवादी विचारधारा से जुड़ने के कारण और आत्मसमर्पण के फैसले के पीछे की वजहें जानने की कोशिश की।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आश्वस्त किया कि सरकार उनके भविष्य, सुरक्षा और विकास को लेकर गंभीर है। उन्होंने निर्देश दिए कि पुनर्वास केंद्र में रहने वाले सभी व्यक्तियों के राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंक पासबुक, वोटर आईडी और अन्य जरूरी दस्तावेज जल्द से जल्द बनाए जाएं।

उन्होंने रोज़गारमूलक प्रशिक्षण और लघुवनोपज के प्रसंस्करण के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि खेती को बढ़ावा देने के लिए सिंचाई सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। गृहमंत्री ने कलेक्टर ध्रुव को पुनर्वास केंद्र में नियमित प्रशिक्षक नियुक्त करने, कौशल विकास प्रशिक्षण देने और देवस्थली की स्थापना कर नियमित पूजा-अर्चना की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार पुनर्वास की दिशा में ठोस कदम उठा रही है, ताकि आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उनके जीवन को नई दिशा दी जा सके।

इस पहल को लेकर जिले के प्रशासनिक अमले और स्थानीय लोगों ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, और उम्मीद जताई है कि इससे जिले में शांति और विकास की प्रक्रिया को और गति मिलेगी।

14 अप्रैल का राशिफल: धनु राशि वालों को मिलेगा यात्रा लाभ, जानें अपनी राशि का भविष्य

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,

RaigarhNews : बंद कमरे से युवक की खून से लथपथ लाश मिली, हत्या या आत्महत्या?

संवाददाता– भूपेन्द्र गबेल RaigarhNews : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में

Ropeway Project Approval: कुदरगढ़ देवी धाम में रोपवे को मंजूरी

Ropeway Project Approval: वर्षों से लंबित परियोजना को मिली नई रफ्तार छत्तीसगढ़

Turkey F-16 फाइटर जेट क्रैश, पायलट शहीद, रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि

Turkey F-16: तुर्की में एक एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें

Rashmika Vijay wedding: उदयपुर में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग, सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों होंगे मौजूद

Rashmika Vijay wedding: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंड़ा और एक्ट्रेस रश्मिका