दुर्ग में उदयपुर फिल्म को सभी सिनेमाघरों में दिखाने की मांग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Demand to show Udaipur film in all cinema halls in Durg

रिपोर्टर: विष्णु गौतम

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने किया जोरदार प्रदर्शन

दुर्ग में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर उदयपुर फिल्म को जिले के सभी सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने की जोरदार मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में जुटे युवाओं ने तहसीलदार ढाल सिंह को ज्ञापन सौंपकर अपनी आवाज़ उठाई।

फिल्म का विषय और पृष्ठभूमि

फिल्म उदयपुर फाइल्स राजस्थान के उदयपुर में 28 जून 2022 को दर्जी कन्हैया लाल की निर्मम हत्या की सच्ची घटना पर आधारित है। कन्हैया लाल पर आरोप था कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट से एक नेता का विवादित पोस्ट शेयर हुआ था, जिसे उन्होंने सिरे से खारिज किया। इसके बावजूद उन्हें धमकियां मिलीं और सुरक्षा की मांग की गई। लेकिन दो युवक, रियाज अख्तर और गौस मोहम्मद, ग्राहक बनकर उनकी दुकान पर आए और गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। इस हत्याकांड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामला अब भी अदालत में विचाराधीन है।

प्रदर्शनकारियों की मांग

बजरंग दल के रोहन गुप्ता ने कहा कि यह फिल्म हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आती है और इसे पूरे जिले के सभी सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाना चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से फिल्म को टैक्स-फ्री करने की भी अपील की ताकि अधिक से अधिक लोग इसे देख सकें।

दूसरे प्रदर्शनकारी, बजरंग दल के खेम लाल सिंह, ने आरोप लगाया कि दुर्ग जिले में यह फिल्म कहीं भी स्थायी रूप से नहीं दिखाई जा रही है और केवल कुछ सिनेमाघरों में एक-दो दिन के लिए ही चलाई गई। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि यह फिल्म देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता फैलाने वाली है, इसलिए इसे सभी सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाना चाहिए ताकि युवा इससे प्रेरणा ले सकें।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Hockey में उभरा मध्यप्रदेश, बेटियों के बाद बेटों ने भी रचा इतिहास, दोनों टीमों ने जीता रजत पदक

Hockey: 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 में मध्यप्रदेश की

Masoom Sharma Controversy: देहरादून में गायक मासूम शर्मा पर केस दर्ज, कार्यक्रम में अभद्र भाषा का आरोप

Masoom Sharma Controversy: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हरियाणवी लोक गायक मासूम

Iran US Talk Failure: इस्लामाबाद वार्ता फेल, ईरान का आरोप- ‘डील से बस कुछ इंच दूर थे’

Iran US Talk failure: ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने इस्लामाबाद

Nainital Viral Video: नैनीताल में सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Nainital Viral Video: उत्तराखंड के नैनीताल शहर में कानून व्यवस्था को लेकर

Hockey में उभरा मध्यप्रदेश, बेटियों के बाद बेटों ने भी रचा इतिहास, दोनों टीमों ने जीता रजत पदक

Hockey: 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 में मध्यप्रदेश की

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. 15 अप्रैल से हीट

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. भीषण गर्मी की दस्तक,

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल