दिल्ली ब्लास्ट आरोपी का ब्रेनवॉश टेप: उमर ने जहरीले वीडियो में Suicide Attack को ‘शहादत’ सजाकर पेश किया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Delhi blast accused's brainwashed tape: Umar portrays suicide attack as 'martyrdom' in toxic video

by: vijay nandan

दिल्ली: लाल किले के पास हाल ही में हुए धमाके का कथित मास्टरमाइंड उमर-उन-नबी उर्फ डॉक्टर उमर फिर सुर्खियों में है। उसका एक नया प्रोपोगैंडा वीडियो वायरल हुआ है, जो यह दिखाता है कि कट्टरपंथ किस तरह उसके भीतर गहराई तक समा चुका था। इस वीडियो में उमर आत्मघाती हमले को सही ठहराने की कोशिश करता दिख रहा है और इसे ‘शहादत का अमल’ बताता है।

वीडियो में क्या कह रहा है उमर?

करीब 1 मिनट 20 सेकेंड के इस वीडियो में उमर स्पष्ट अंग्रेजी में बोलता हुआ नजर आता है। दावा है कि उसने यह क्लिप युवाओं को गुमराह करने और चरमपंथ की ओर धकेलने के लिए रिकॉर्ड की थी। वीडियो में वह आत्मघाती बम विस्फोट की आलोचना को गलत बताते हुए उसे एक ‘मत्यु-स्वीकृत अभियान’ के रूप में पेश करने का प्रयास करता है।
उमर का तर्क है कि जब कोई व्यक्ति यह मान ले कि वह एक तय समय और स्थान पर मरने जा रहा है, तो वह ‘मौत की सामान्य धारणा’ के खिलाफ जाकर एक विशेष उद्देश्य के लिए यह कदम उठाता है।

उमर अंग्रेजी में कहता है:

“There are multiple arguments and contradictions that have been brought against it (suicide bombing). Martyrdom operation is when a person presumes that he is going to surely die at a particular place at a particular time. He goes against the presumption that a particular person is going to die in a particular situation.”

इसका भाव यह है कि आत्मघाती हमलों को लेकर जो आपत्तियाँ उठाई जाती हैं, वे विरोधाभासी हैं। ‘शहादत अभियान’ तब होता है जब कोई यह मान लेता है कि उसका अंत एक निश्चित स्थान और समय पर होना है, और वह उसी विश्वास के तहत कार्रवाई करता है।

आतंक की राह कैसे पकड़ी?

उमर-उन-नबी कश्मीर के पुलवामा जिले के कोइल गांव का रहने वाला था। परिवार और परिचितों के मुताबिक वह बेहद शांत स्वभाव का, पढ़ाई में डूबा रहने वाला युवक था। परंतु पिछले कुछ महीनों में उसके व्यवहार में अचानक बदलाव देखने को मिला। 30 अक्टूबर से उसने यूनिवर्सिटी की ड्यूटी छोड़ दी थी, उसके बाद वह फरीदाबाद और दिल्ली के बीच लगातार आवाजाही करता रहा। वह रामलीला मैदान और सुनहरी मस्जिद इलाके की मस्जिदों में भी अक्सर देखा जाने लगा। साल 2025 की शुरुआत में उसने लाल किला परिसर की रेकी भी की थी। जांच एजेंसियों के मुताबिक उमर के पास विस्फोटक सामग्री से जुड़े संकेत मिले थे। अमोनियम नाइट्रेट की उपलब्धता की भनक लगते ही उसने भागने की कोशिश की, और बाद में कथित रूप से धमाका अंजाम देने में शामिल रहा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना