देहरादून: दिवाली पर CM पुष्कर सिंह धामी ने सहस्रधारा के मझारा गांव के आपदा प्रभावितों को फल वितरित किए

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dehradun: On Diwali, CM Pushkar Singh Dhami distributed fruits to the disaster-affected people of Majhara village in Sahasradhara.

प्रकाश, उल्लास और समृद्धि के पावन पर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ: CM

रिपोर्ट- अवनीश गुप्ता, एडिट- विजय नंदन

प्रिय प्रदेशवासियों, प्रकाश, उल्लास और समृद्धि के पावन पर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान श्री गणेश और माँ लक्ष्मी की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का प्रकाश सदैव बना रहे।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” को आत्मसात करते हुए, इस दीपावली “वोकल फॉर लोकल” का संकल्प लेते हुए स्वदेशी शिल्पकारों, कारीगरों एवं उद्यमियों के उत्पादों को अपनाएँ। इससे न केवल स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि उनके परिवारों में भी खुशियों के दीप प्रज्ज्वलित होंगे और राष्ट्र व राज्य की आर्थिकी सशक्त होगी।

दीपावली के साथ-साथ गोवर्धन पूजा और भाई-दूज के पावन पर्व आपके जीवन में नई ऊर्जा, प्रेम और सौहार्द का संदेश लेकर आएँ। एक बार पुन: आप सभी को दीपावली की हार्दिक मंगलकामनाएँ।

मुख्यमंत्री द्वारा सहस्रधारा के मझारा गांव के आपदा प्रभावित निवासियों को फल का वितरण

दिवाली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री धामी मझारा गांव के आपदा प्रभावित निवासियों से मिलने पहुंचे, उनकी समस्याएं जानी और उन्हें फल वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिवाली का पर्व केवल खुशियाँ मनाने का नहीं, बल्कि संकट और कठिनाइयों में एक-दूसरे का साथ देने का भी संदेश देता है। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों को जाना और राहत कार्यों को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया। मझारा और कार्लीगड़ गांवों में 15 सितंबर को आई आपदा ने भारी तबाही मचाई थी, जिसमें घर और खेती-बाड़ी को काफी नुकसान हुआ। मुख्यमंत्री धामी की इस पहल से प्रभावित लोगों को राहत मिली और दिवाली के पावन पर्व पर उन्हें सांत्वना और सहयोग का संदेश मिला।

कार्यक्रम में स्थानीय अधिकारी और प्रशासनिक कर्मचारी भी मौजूद रहे और राहत सामग्री वितरण में सहायता की। यह कदम मुख्यमंत्री की जनसंपर्क और आपदा प्रभावितों के साथ जुड़ाव को दर्शाता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना