देहरादून: CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पुलिस आवास के लिए अगले तीन सालों में 100 करोड़ रु. की घोषणा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dehradun: CM Dhami pays tribute to martyrs on Police Memorial Day, announces Rs 100 crore for police housing over the next three years

रिपोर्ट- अवनीश गुप्ता, एडिट- विजय नंदन

देहरादून: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य पुलिस के शौर्य और समर्पण को नमन किया। मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके पर कहा कि देश और नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी शहीद पुलिसकर्मियों को मैं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

सीएम धामी ने कहा कि “पुलिस बल अनेक चुनौतियों का सामना करता है। आपदा के समय भी हमारे पुलिसकर्मी तत्परता से कार्य करते हैं। इसलिए उनके लिए बेहतर सुविधाएं और व्यवस्थाएं आवश्यक हैं।”

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आगामी तीन वर्षों तक हर वर्ष 100 करोड़ रुपये की राशि पुलिस आवास निर्माण के लिए दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुलिस बल को मजबूत बनाने और उनके कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है। पुलिसकर्मियों का साहस, अनुशासन और सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है।

कार्यक्रम के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को सम्मानित किया गया और सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना