Dehli : निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला साइबर गिरोह पकड़ा, 8 आरोपियों गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dehli

14 दिनों में 4 करोड़ की ठगी का खुलासा

Dehli दक्षिण-पश्चिम जिला साइबर थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया। गिरोह ने केवल 14 दिनों में निवेश के नाम पर लगभग 4 करोड़ रुपये की ठगी की। पुलिस ने 10 हाई-टेक मोबाइल फोन और 13 सिम कार्ड बरामद किए, जिनमें म्यूल बैंक खातों और लेन-देन का पूरा विवरण मौजूद था। अब तक इस गिरोह से 63 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

ठगी का चालाक तरीका और विदेशी कनेक्शन

Dehli जांच में सामने आया कि गिरोह व्हाट्सएप और नकली ऐप्स/वेबसाइट्स के माध्यम से पीड़ितों को ‘गारंटीड मुनाफा’ का लालच देकर फंसाता था। ठगी की राशि पहले भारत में म्यूल खातों में जमा होती और फिर कई खातों में ट्रांसफर कर विदेश, खासकर कंबोडिया, में बैठे सरगनाओं तक पहुंचाई जाती थी। इस तरीके से गिरोह अपने कदमों को छुपाता था और पुलिस को चकमा देता था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान और कार्रवाई

Dehli गिरफ्तार आरोपियों में सोमपाल (बरेली) शामिल हैं, जो MBA ग्रेजुएट और पूर्व में सॉफ्टवेयर कंपनी संचालक रह चुके हैं। उसके खाते से ही 51 ठगी की शिकायतें जुड़ी थीं। अन्य गिरफ्तार आरोपियों में तेलंगाना, यूपी, राजस्थान और दिल्ली के निवासी शामिल हैं। पुलिस ने तकनीकी निगरानी, मनी ट्रेल और डिजिटल फॉरेंसिक जांच के जरिए इन आरोपियों को दबोचा और अब आगे की जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
वनापाटला सुनील कुमार, सकिनाला शंकर, मनोज यादव, संदीप सिंह उर्फ लंकेश, आदित्य प्रताप सिंह, राहुल, शेरू और सोमपाल।

Read this: Lucknow : योगी सरकार के आयुष अस्पताल बनेंगे रिसर्च हब, गंभीर बीमारियों में नया इलाज़ ढूँढने का कदम

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना