रक्षा मंत्री का 3 दिन दिवसीय रूस का दौरा (आईआरआईजीसी-एमएंडएमटीसी) की 21वीं बैठक की करेंगे सह-अध्यक्षता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

भारत व रूस के रक्षा मंत्री मॉस्को में आयोजित होने जा रहे भारत-रूस अंतर-सरकारी सैन्य एवं सैन्य तकनीकी सहयोग आयोग की 21वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। इसके लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 8-10 दिसंबर तक रूस की यात्रा पर रहेंगे। रक्षा मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में दोनों देशों के रक्षा संबंधों के विषय पर चर्चा होगी। जिसमें प्रमुख रूप से सैन्य सहयोग और ओद्योगिक साझेदारी शामिल है। इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 9 दिसंबर को कलिनिनग्राद के यंत्र शिपयार्ड से नए बहु-भूमिका वाले स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस तुशील को भी नौसेना में शामिल करेंगे।

भारती समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे राजनाथ

स्टील्थ गाइडेड फ्रिगेट को नौसेना में शामिल करते वक्त नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भी मौजूद रहेंगे। मॉस्को में रक्षा मंत्री द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान शहीद हुए सोवियत सैनिकों को सम्मान देने के लिए अज्ञात सैनिक की समाधि पर श्रद्धांजलि देंगे। वे वहां भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

2025 में पुतीन आ सकते है भारत

विदेश मंत्रालय के मुताबिकए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अगले साल वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने की उम्मीद है। इस यात्रा की तारीखें राजनयिक बातचीत से तय की जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भारत आने का निमंत्रण दिया हैए और उनकी यात्रा का ब्योरा 2025 की शुरुआत में तय किया जाएगा।

Bus accident: नैनीताल में पलटी बस, 1 की मौत, 8 घायल

Report by: Deepak Bus accident: शुक्रवार सुबह नैनीताल में एक बस हादसा

Deoghar: जंगल में मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की आशंका

Report by: Imtiaz Ansari Deoghar: झारखण्ड के देवघर जिले के बुढ़ई थाना

Chaitra Navratri celebrations: महागौरी की पूजा कर CM योगी ने किया हवन, लोकमंगल की प्रार्थना की

Chaitra Navratri celebrations: चैत्र (वासंतिक) नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मुख्यमंत्री एवं

Under-20 Football Championship: नारायणपुर बना चैंपियन, इंटर जिला फुटबॉल में दंतेवाड़ा को 4-1 से हराया

Under-20 Football Championship: छत्तीसगढ़ में फुटबॉल का रोमांच चरम पर देखने को

IDF soldier shortage: गाजा युद्ध के बीच इजरायल सेना में संकट, जनरल एयाल जमीर ने दी चेतावनी

IDF soldier shortage: इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट

CG: Top 10

CG: 1. गर्मी से राहत के आसारछत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आज

MP: Top 10

MP: 1. रामनवमी पर प्रदेश में बड़े आयोजनभोपाल में 2500 भंडारे हुए,

Chhindwara में पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बस पलटी, 10 की मौत की खबर, 30 से ज्यादा घायल

Chhindwara bus accident : सिमरिया मंदिर के पास बड़ा हादसा मध्यप्रदेश के