Dead Body Found : देवरझाल गांव में 40 वर्षीय असुर मरकाम का शव बरामद, इलाके में दहशत
Dead Body Found : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरझाल में एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय हाईवा ड्राइवर असुर मरकाम के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रशिक्षु डीएसपी दानेश्वर साहू के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी गई है और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है।

Dead Body Found : प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में जांच शुरू, परिजनों ने बताई शराब की लत
Dead Body Found : परिजनों के अनुसार, मृतक को शराब पीने की लत थी और वह अक्सर बिना बताए घर से कहीं भी चला जाता था। हालांकि, जिस परिस्थिति में शव मिला है, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
read more : Illegal Sand Mining : कांकेर में कलेक्टर के आदेश की धज्जियां, चारामा में पुल के पास धड़ल्ले से रेत खनन

