DARSHAN RAVAL MARRIED: शादी के बंधन में बंधे दर्शन रावल, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Darshan Raval got married, fans reacted

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर दर्शन रावल ने अपनी दोस्त से शादी कर ली है। दर्शन ने अपनी शादी के फोटोज़ सोशल मीडिया पर शेयर किए जिसके बाद से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। हमेशा अपने रिलेशनशिप को प्राईवेट रखने वाले दर्शन ने शादी करके सभी को हैरान कर दिया है। दर्शन की फीमेल फैंस ने जहां उन्हें बधाई दी तो वहीं अपने गम को भी खुलकर ज़ाहिर किया।

रावल ने अपनी दुल्हनिया संग फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मेरी बेस्टफ्रेंड फॉरएवर।’ इस पोस्ट पर सिलेब्स और फैंस इस नए जोड़े को बधाइयां दे रहे हैं। मुक्ति मोहन से लेकर महिमा मकवाना, जस्सी गिल, हार्डी संधू, अपारशक्ति खुराना और नेहा शर्मा ने उन्हें बधाई दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धरल आर्किटेक्ट, आर्टिस्ट और डिजाइनर हैं। दोनों कई साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और फिर अपने रिश्ते को पति-पत्नी का नाम देने का फैसला किया,बता दे कि, खुद दर्शन ने कभी अपने रिश्ते को लेकर पब्लिकली कुछ शेयर नहीं किया था। जिसके बाद शादी की अनाउंसमेंट से उनके फैंस काफी हैरान है।

दर्शन की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद लाखों फीमेल फैंस के दिल टूट गए है। एक फैन ने लिखा कि, ‘आपको शादी मुबारक, लेकिन मेरे आंसू नहीं रुक रहे हैं।’ एक और फैन ने लिखा, ‘मेरा दिल टूट गया आज।’

कई हिट फिल्मों के लिए किया है काम

30 साल के दर्शन सिंगर, कंपोजर और सॉन्ग राइटर हैं। उन्होंने हिंदी, गुजराती, पंजाबी और बंगाली भाषा में काम किया है। वो स्टार प्लस के रिएलिटी शो ‘इंडियाज रॉ स्टार’ के रनरअप रहे हैं, जो साल 2014 में आया था। उन्होंने ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘सनम तेरी कसम’, ‘लव आजकल’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जैस फिल्मों के गानों पर काम किया है। उनके एल्बम भी खूब हिट होते हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना