Damadaar do Saal, Mohan Sarakaar: हम सुशासन और संवेदनशीलता की नई मिसाल प्रस्तुत कर रहे हैं : CM डॉ. यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Damadaar do Saal, Mohan Sarakaar

Damadaar do Saal, Mohan Sarakaar: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डी.डी. कॉन्क्लेव 2025 में की सहभागिता

Damadaar do Saal, Mohan Sarakaar: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर नवाचार कर रही है। जनसेवा के कार्यों और प्रदेश के अभ्युदय के लिए कई कार्यों को आरंभ किया गया है। हम सुशासन और संवेदनशीलता की नई मिसाल प्रस्तुत कर रहे हैं। शासन के धन का सदुपयोग करते हुए अधिक से अधिक लोगों का कल्याण हो यह हमारा लक्ष्य है। वर्ष 2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष के रूप में मनाया गया। वर्ष 2026 में कृषि और कृषक कल्याण को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी और वर्ष 2027 युवाओं को समर्पित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लाल सलाम को आखिरी सलाम कहते हुए नक्सलवाद को प्रदेश से समाप्त करना हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि रही। प्रधानमंत्री श्री मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के सक्रिय सहयोग से राज्य सरकार निर्धारित समय-सीमा से पहले नक्सलवाद को समाप्त करने में सफल रही।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दूरदर्शन के डी.डी. कॉन्क्लेव भोपाल-2025 में मध्यप्रदेश सरकार के 2 वर्ष के कार्यों पर आधारित विशेष सत्र में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में केन्द्रीय सूचना प्रसारण राज्य मंत्री श्री एल. मुरूगनकेन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव श्री संजय जाजूविधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से एंकर श्री सुधीर चौधरी ने साक्षात्कार लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से राज्य सरकार की दो साल की उपलब्धियोंसरकार की प्राथमिकताओंचुनौतियोंभविष्य की कार्ययोजना तथा व्यक्तिगत जीवन से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दमदार दो साल-मोहन सरकार‘ लघु फिल्म का रिमोट कंट्रोल से विमोचन भी किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बजट को डबल करना हमारा लक्ष्य है। इसके साथ ही मितव्ययिता से बचत करना भी हमारी प्राथमिकता है। सौर ऊर्जा को प्राथमिकता देकर हम सरकार के खर्च में कमी के साथ-साथ किसानों को भी बचत के लिए प्रेरित कर रहे हैं। नवकरणीय ऊर्जा के प्रोत्साहन से देश में सबसे सस्ती बिजली मध्यप्रदेश उपलब्ध करा रहा है। दिल्ली की मेट्रो की बिजली से संचालित हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जब नीति और नीयत साफ हो तो ईश्वर भी मदद करते हैं। हमने सभी व्यवस्थाओं को प्रदेश में सुसंगत बनाने का प्रयास किया है। जन कल्याण की योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निवेश हमारे लिए केवल एमओयू की संख्या नहीं बल्कि धरातल पर दिखने वाला रोजगार और उत्पादन है। इसी सोच के साथ प्रदेश में निवेश नीति और प्रशासनिक कार्यशैली दोनों में मूलभूत बदलाव किए गए। पहले इन्वेस्टर्स समिट केवल इंदौर में होती थीहमने इन गतिविधियों का विस्तार प्रदेश के सभी संभागों में किया। परिणाम यह रहा कि जहां सामान्यत: 5-7 प्रतिशत निवेश प्रस्ताव ही जमीन पर उतरते थेवहीं मध्यप्रदेश में यह अनुपात 30 प्रतिशत से अधिक पहुंच गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भावांतर योजना की शुरुआत वर्ष 2017 में की। थी भावांतर योजना में किसानों को उपज का उचित मूल्य मिले और बाजार की स्थिरता से सुरक्षा का कार्य हो रहा है। राज्य सरकार आगामी वर्ष को कृषि कल्याण के रूप में मनाने जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लाड़ली बहना योजना हमारे लिए सामाजिक न्याय और नारी सम्मान की स्थायी प्रतिबद्धता है। बहनों की जरूरत और आत्म सम्मान को समझते हुए राशि में डेढ़ गुना की वृद्धि की गई है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और एयर एम्बुलेंस चलाने जैसे नवाचार किए गए हैं। स्वस्थ मध्यप्रदेश बनाना हमारा लक्ष्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हाल के वर्षों में प्रदेश में धार्मिक पर्यटन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। मध्यप्रदेश पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का प्रदेश है। सिंहस्थ : 2028 को हम एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देख रहे हैं। सरकार की तैयारियां अभी से समग्र और चरणबद्ध रूप से आरंभ हो चुकी है। हमारा प्रयास यह है कि प्रदेश में पर्यटन की व्यवस्थाएं स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित की जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश पहले से ही टाइगर स्टेट के रूप में पहचाना जाता था और अब चीता स्टेट के रूप में भी प्रदेश ने देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। हम मध्यप्रदेश को वन्य जीव संरक्षण का राष्ट्रीय और वैश्विक मॉडल बनाना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विजन 2047 में मध्यप्रदेश को 225 लाख करोड़ रूपए की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही प्रति व्यक्ति आय को 22 लाख रूपए बनाने का लक्ष्य है। यह लक्ष्य कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के आधुनिकीकरणउद्योगनिवेश और निर्यात को नई ऊंचाई देनेग्रीन एनर्जी और समावेशी विकास के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा। प्रदेश को निवेश और व्यापार का स्वाभाविक हब बनाने के लिए सड़करेलएयर कनेक्टिविटी और डिजिटल नेटवर्क पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों में फिजूलखर्ची बंद करनेसमाज में सादगीसमानता और सामाजिक समरसता का वातावरण बनाने का संदेश देने के उद्देश्य सेउन्होंने अपने बेटे की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में अपने पारिवारिक जीवन और रूचियों से सबंधित बिंदुओं पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्होंने कहा कि हमारी अध्ययन की प्रवृत्ति केवल डिग्री या नौकरी प्राप्त करने के उद्देश्य से न होअपितु ज्ञानार्जन और व्यक्तित्व विकास भी अध्ययनशीलता का आधार होना चाहिए। उज्जैन ऐतिहासिक रूप से ज्ञानार्जन और विद्या-अध्ययन का केन्द्र रहा है। वहां के साहित्यिकसांस्कृतिकधार्मिक और ऐतिहासिक वातावरण से प्रभावित होना भी व्यक्ति के लिए स्वाभाविक है।

मध्यप्रदेश विकास का केन्द्र बनकर उभरा है : केन्द्रीय मंत्री डॉ. मुरूगन

केन्द्रीय मंत्री डॉ. मुरूगन ने कहा कि मध्यप्रदेश में डबल इंजन सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन को समय-सीमा में क्रियान्वित कर रही है। मध्यप्रदेश विकास का केन्द्र बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश का नक्सल मुक्त होना बड़ी उपलब्धि है। यह गर्व का विषय है कि कई राज्य मध्यप्रदेश में लागू नवाचारों का अनुसरण कर रहे हैं। कार्यक्रम को केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव श्री संजय जाजू ने भी संबोधित किया।

MP news: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिया “अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट” की तैयारियों का जायजा

MP news: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर के मेला मैदान पहुँचकर “अभ्युदय

Uttarkashi News: देवभूमि रजत उत्सव: 25 साल का सफर बेमिसाल, निरंतर प्रगति पथ पर उत्तराखंड*

रिपोर्ट- विनीत कंसवाल Uttarkashi News: उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण

Hazaribagh News: फर्जी लोन दिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 9 ठग गिरफ्तार

रिपोर्ट- रूपेश कुमार दास Hazaribagh News: हजारीबाग पुलिस ने फर्जी संस्था और

Jharkhand news: मुख्यमंत्री आवास में क्रिसमस उत्सव, धर्मगुरुओं ने की शिष्टाचार भेंट

Report: Himansu Priyadarshi Jharkhand news: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती

Ranchi News: पेसा नियमावली को मंजूरी पर जनजातीय प्रतिनिधियों ने जताया आभार, मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर बांटी खुशियां

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी Ranchi News: राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा पेसा (पंचायत एक्सटेंशन टू

Jharkhand News: क्रिसमस उत्सव परमेश्वर के प्रति असीम प्रेम और आस्था का है प्रतीक: CM सोरेन

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी Jharkhand News: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से रांची जिले

MP news: ग्वालियर में 25 दिसंबर को ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट’

केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे युवाओं को

Gwalior news: ग्वालियर में आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई, अवैध शराब पर कसा शिकंजा

Gwalior news: केंद्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए ग्वालियर में

AGRA: सांसद खेल स्पर्धा का भव्य आयोजन, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन हुए शामिल

REPORT- FARHAN KHAN AGRA: एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों का उत्साह, उमड़ी

FIROZABAD: दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

REPORT- PREMPAL SINGH FIROZABAD: चनौरा हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने मारी

Indore news: मुख्यमंत्री के छोटे पुत्र अभिमन्यु यादव पत्नी संग नर्मदा परिक्रमा पर निकले

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore news: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के

Agra news:आगरा–मुंबई नेशनल हाईवे पर एम्बुलेंस हादसा, ITBP जवान की मौत, पांच घायल

Agra news:आगरा–मुंबई नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो

GORAKHPUR: बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन, विहिप ने जताया विरोध

REPORT- ARUN KUMAR GORAKHPUR: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा को

FIROZABAD: श्मशान भूमि पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद

REPORT- PREMPAL SINGH FIROZABAD: शिकोहाबाद के शाहजलपुर गांव में शवदाह पर हुआ

Bright Entertainment Awards 2025: मुंबई में बॉलीवुड सितारों से सजी ऐतिहासिक शाम

रिपोर्ट: संजीव कुमार Bright Entertainment Awards 2025: ब्राइट एंटरटेनमेंट अवार्ड्स 2025 का

GHAZIABAD: लोनी में वेज बिरयानी में निकली हड्डी, इलाके में मचा हंगामा

REPORT- VAIBHAV SHARMA GHAZIABAD: वेज बिरयानी दुकान से खरीदे खाने में मिला

MURADABAD: बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न के विरोध में विहिप–बजरंग दल का प्रदर्शन

REPORT- DANVEER SINGH MURADABAD: खंड विकास कार्यालय से तिकोनिया तिराहे तक निकाला

MP News: खेल और सहकारिता में हुई अभूतपूर्व प्रगति : मंत्री श्री सारंग

MP News: खिलाड़ियों का सम्मान, युवा सशक्तिकरण और किसान-ग्रामीणों के लिए सहकारी