,

राणा सांगा बयान और बवाल: 2027 की सियासी जमीन तैयार करने की रणनीति ?

Dalit-OBC Consolidation Behind the Statement? Political Signals Ahead of 2027

क्या राणा सांगा पर विवाद 2027 चुनाव से पहले बहुजन ध्रुवीकरण की शुरुआत है ?

BY: Vijay Nandan

सपा सांसद रामजी सुमन द्वारा राणा सांगा को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान ने यूपी की राजनीति में एक नई बहस को जन्म दे दिया है। जहां एक ओर इसे “इतिहास से छेड़छाड़” बताकर विपक्षी दल सपा को घेर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर यह पूरा घटनाक्रम 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले सामाजिक आधारों के पुनर्गठन की संभावित रणनीति की ओर भी इशारा करता है।

UP’s Political Chessboard: Rana Sanga Row and the 2027 Election Equation

बयान से उपजे सियासी तूफान की ज़मीन क्या सिर्फ इतिहास है?

रामजी सुमन का बयान केवल ऐतिहासिक समीक्षा नहीं था। यह उन विमर्शों को हवा देने की कोशिश थी जो पिछड़े, दलित और आदिवासी समाज को यह सोचने पर मजबूर करें कि इतिहास में उनका स्थान कहां था और आज उन्हें किस तरह की भूमिका निभानी चाहिए। ठीक इसी तरह का विमर्श मायावती ने अपने शुरुआती दौर में उठाया था — बहुजन इतिहास की पुनर्खोज

राजनीतिक गोलबंदी की तैयारी

सवाल यह उठता है कि क्यों अभी? क्यों 2025 में राणा सांगा जैसे ऐतिहासिक चरित्र पर टिप्पणी की जा रही है?

इसका जवाब छिपा है 2027 के विधानसभा चुनावों की सामाजिक समीकरणों में। सपा को यह बखूबी समझ में आ गया है कि सिर्फ मुस्लिम-यादव समीकरण से अब सत्ता में वापसी मुश्किल है। उसे दलित और ओबीसी समुदायों के एक बड़े वर्ग को भी अपने पाले में लाना होगा।

रामजी सुमन स्वयं एक दलित सांसद हैं, और उनका बयान कहीं न कहीं उन सामाजिक नारों की ओर संकेत करता है जो दलित-ओबीसी एकता की बात करते हैं — “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी”।

बीजेपी का प्रतिउत्तर और सवर्ण भावनाओं की सियासत

रामजी सुमन के बयान पर भाजपा का तीखा पलटवार कोई संयोग नहीं है। भाजपा को यह भलीभांति मालूम है कि इस तरह के बयानों से सवर्ण समुदाय में रोष उत्पन्न होता है, जिसे वह एक भावनात्मक मुद्दे के रूप में भुनाना चाहती है।

बीजेपी ने पहले भी देखा है कि रामचरितमानस, सावरकर या मनुस्मृति जैसे मुद्दों पर जब विपक्ष ने बयान दिए, तो उन्हें पलट कर हिंदू एकता का मुद्दा बना दिया गया। राणा सांगा, महाराणा प्रताप या शिवाजी जैसे प्रतीकों पर हमला बीजेपी के लिए “गौरव की रक्षा” का मुद्दा बन सकता है।

दलित-ओबीसी विमर्श और राजनीतिक ध्रुवीकरण

हाल के वर्षों में दलित और ओबीसी समाज के बीच एक नई आत्मचेतना उभरी है। सोशल मीडिया पर बहुजन विमर्श लगातार मज़बूत हो रहा है। ऐसे में राजनीतिक दल इस बढ़ती चेतना को अपने पक्ष में भुनाने की कोशिश कर रहे हैं।

रामजी सुमन का बयान इस विमर्श को न केवल हवा देता है बल्कि राजनीतिक दलों को यह संकेत भी देता है कि अब “चुप बहुजन” नहीं रहेगा। यह वर्ग अब अपनी ऐतिहासिक भूमिका और वर्तमान पहचान दोनों पर सवाल करेगा।

2027 की संभावित दिशा

यदि इस विवाद को सिर्फ बयान तक सीमित मान लें, तो हम राजनीतिक रणनीति की उस गहराई को नहीं समझ पाएंगे जो यूपी की राजनीति में चल रही है। यह पूरा विवाद एक बड़ी स्क्रिप्ट का हिस्सा हो सकता है — जिसमें सपा, बसपा और यहां तक कि कांग्रेस भी बहुजन राजनीति के नए फॉर्मूले को आजमाने की तैयारी में हैं।

रामजी सुमन का बयान एक अकेली आवाज नहीं है, बल्कि वह एक बड़ी रणनीतिक सोच का हिस्सा है जो 2027 में यूपी की राजनीति की दशा और दिशा तय कर सकती है। इसमें इतिहास, अस्मिता, और सामाजिक न्याय के मुद्दों को मिलाकर वोट बैंक की नई रचना की कोशिश की जा रही है।

अब देखना यह है कि यह विमर्श जन समर्थन में बदलता है या फिर राजनीतिक विरोध की आग में जलकर सिर्फ एक “बयानवीर” की भूल बनकर रह जाता है।

TMC के नाम और चुनाव चिह्न पर रोक से राहुल गांधी नाराज, EC पर लगाए गंभीर आरोप

TMC: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

Asian Games में भारत की शानदार जीत, जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Asian Games: एशियन गेम्स महिला क्रिकेट में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन

Moody’s ने बढ़ाया भारत की विकास दर का अनुमान, FY27 में 7% GDP ग्रोथ की उम्मीद

BY: Yoganand Shrivastva Moody’s वैश्विक स्तर पर जारी भू-राजनीतिक तनाव और मध्य

Child Passport Rules: बच्चों के पासपोर्ट नियमों में बड़ा बदलाव, अब 5 साल होगी वैधता

BY: Yoganand Shrivastva Child Passport Rules पासपोर्ट से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में 21 सितंबर

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 18 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन मेष से मीन

Kanker NIA Court: 2019 के हत्या-अपहरण मामले में आरोपी को उम्रकैद, NIA कोर्ट ने सुनाया फैसला

Kanker NIA Court: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर स्थित विशेष NIA

PM Modi Birthday: दुर्ग पुलिस लाइन में सवा लाख दीपों से बनाया भारत का मानचित्र

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन

Tohana Free Eye Checkup Camp: पीएम मोदी के जन्मदिन पर गांव विदाई खेड़ा में लगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

Tohana Free Eye Checkup Camp: टोहाना, फतेहाबाद, हरियाणा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के

PM Modi Birthday: 21 हजार दीपों से जगमगाया राजिम का त्रिवेणी संगम, हुई महानदी आरती

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर

PM Modi Birthday: एमसीबी के गंगा सरोवर में जले दीप, पीएम मोदी को दिया आशीर्वाद

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर