,

डबरा: हरसी डैम से रबी फसलों के लिए पानी छोड़ा गया: किसानों को बुवाई में मिलेगी मदद

हरसी डैम से रबी फसलों के लिए पानी छोड़ा गया: किसानों को बुवाई में मिलेगी मदद

डबरा। ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान की अध्यक्षता में गूगल मीट के जरिए हुई जल उपयोगिता समिति की बैठक के बाद शुक्रवार को हरसी डैम से रबी सीजन के पलेवा के लिए पानी छोड़ा गया। जल संसाधन विभाग की टीम डैम पर पहुंची और दोनों नहरों में पानी प्रवाहित किया। इससे किसानों को बुवाई की तैयारी में बड़ी राहत मिलेगी।

रबी सीजन में 72 हजार हेक्टेयर का बुवाई लक्ष्य

भितरवार ब्लॉक में रबी 2025-26 के लिए 71 से 72 हजार हेक्टेयर में बुवाई का लक्ष्य तय किया गया है। अभी तक केवल 10 से 12 प्रतिशत किसानों ने ही अपने निजी जल स्रोतों से चना, मटर और सरसों की बुवाई शुरू की थी।

गेहूं के लिए पानी न मिलने से किसान परेशान

कई गांवों में किसान पिछले एक सप्ताह से नहरों में पलेवा के लिए पर्याप्त पानी छोड़ने की मांग कर रहे थे। जिनके पास निजी पानी का इंतजाम नहीं था, वे गेहूं की बुवाई को लेकर चिंतित थे।

मुख्य नहर में 100 क्यूसेक से शुरू हुआ पानी प्रवाह

कलेक्टर के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर 3 बजे हरसी मुख्य नहर कैनाल में 100 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अधिकारियों ने बताया कि यह मात्रा आगे बढ़ाकर 600 से 700 क्यूसेक तक की जाएगी।

दूसरी नहर में 265 क्यूसेक पानी छोड़ा गया

हरसी की दूसरी नहर में दोपहर 3:30 बजे करीब 265 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसकी क्षमता भी आने वाले समय में बढ़ाई जाएगी ताकि सभी किसानों तक पर्याप्त पानी पहुंच सके।

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…