,

Dabra: नोन नदी किनारे जुआ अड्डे पर छापा, थार और क्रेटा सहित 8 लग्जरी गाड़ियां जब्त

Dabra

संवाददाता: संतोष सराबगी

Dabra डबरा देहात क्षेत्र में पुलिस ने जुआरियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। नदी और जंगलों की आड़ में चल रहे हाई-प्रोफाइल जुआ अड्डे पर पुलिस ने दबिश देकर जुआरियों की कमर तोड़ दी है। कानून की इस सख्ती ने साफ कर दिया है कि अपराध का रास्ता अब सलाखों तक ही जाएगा।

नदी पार नाव से पहुँचते थे जुआरी, पुलिस ने घेरा तो भागे

Dabra डबरा देहात थाना प्रभारी सुधाकर सिंह तोमर को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि ग्राम खोलन के पास नोन नदी के उस पार सुनसान इलाके में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। जुआरी पुलिस से बचने के लिए नदी पार करने हेतु नावों का इस्तेमाल कर रहे थे। SDOP डबरा के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने जब घेराबंदी की, तो शातिर जुआरी पुलिस की आहट पाकर घने जंगल और नदी का फायदा उठाकर भाग निकले।

करोड़ों के ‘शौक’ पर पुलिस का कब्जा

Dabra मौके पर जुआरी तो नहीं मिले, लेकिन उनकी लग्जरी गाड़ियों का जखीरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने मौके से 5 चार पहिया (थार, दो क्रेटा, स्विफ्ट डिजायर) और 3 दो पहिया वाहन जब्त किए हैं। ग्रामीणों ने पुष्टि की है कि इन गाड़ियों का उपयोग जुआरियों द्वारा ही किया जा रहा था। पुलिस ने इन सभी 8 वाहनों को पुलिस अधिनियम की धारा 25 के तहत लावारिस मानकर जब्त कर लिया है।

“आसानी से नहीं छूटेंगे वाहन”: पुलिस की कड़ी चेतावनी

Dabra थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि जब्त किए गए वाहनों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और इन्हें इतनी आसानी से नहीं छोड़ा जाएगा। पुलिस को अंदेशा है कि यहाँ लाखों-करोड़ों रुपयों का दांव लगाया जा रहा था। इस कार्रवाई के बाद से क्षेत्र के जुआरियों में खौफ का माहौल है, जबकि स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस मुस्तैदी की सराहना की है।

Read this: Raipur: पुलिस ने खमतराई के गोदाम से जब्त किए 25 लाख से अधिक का प्रतिबंधित नशे का सामान, मैनेजर हिरासत में

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…