धुर नक्सल प्रभावित समेली गांव में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन प्रोग्राम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टर, आज़ाद सक्सेना

दंतेवाड़ा: जिले के सबसे अधिक नक्सल प्रभावित गांवों में से एक समेली में बदलाव की एक नई तस्वीर देखने को मिली, जहां सीआरपीएफ की 111वीं बटालियन ने सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में तीन पंचायतों के दस गांवों से बड़ी संख्या में आदिवासी ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।

सीआरपीएफ जवानों ने ग्रामीणों को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित की और उनके लिए भोजन की विशेष व्यवस्था भी की गई। इस पहल से ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला, क्योंकि कभी यह इलाका पूरी तरह नक्सलियों के कब्जे में था, जहां उनकी जनताना सरकार चलती थी और बाहरी लोग यहां आने की हिम्मत भी नहीं कर सकते थे।

कैसे बदला समेली का हाल?

2015 में समेली में सीआरपीएफ का कैंप स्थापित किया गया, जिसके बाद से जवानों ने लगातार ग्रामीणों से संवाद बढ़ाने और विश्वास कायम करने की दिशा में काम किया। वर्षों की मेहनत के बाद अब यह इलाका नक्सलियों के चंगुल से मुक्त हो चुका है, जिससे ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और वे विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।

सीआरपीएफ 111वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट विवेक सिंह से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा, “अब बस्तर बदल रहा है। आंतरिक क्षेत्रों तक विकास की रोशनी पहुंच रही है और ग्रामीण समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।”

स्वदेश की टीम ने समेली गांव में हालात का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनके अनुभव सुने। यह सिविक एक्शन प्रोग्राम केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं था, बल्कि यह इस बात का प्रतीक है कि दंतेवाड़ा अब नक्सलवाद के साए से बाहर निकलकर एक नए भविष्य की ओर बढ़ रहा है।

खुशहाली में फिनलैंड नंबर 1, पर भारत ने पकड़ी ये बड़ी छलांग…यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना