ड्यूटी के दौरान आरक्षक की हत्या: बलरामपुर जिले में खनन माफिया का आतंक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Constable killed while on duty: Terror of mining mafia in Balrampur district

मामले के बाद थाना प्रभारी निलंबित

बलरामपुर: जिले के सनावल थाना क्षेत्र में ऑन ड्यूटी आरक्षक शिवभजन सिंह की निर्मम हत्या ने पूरे पुलिस विभाग को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना उस समय घटी जब आरक्षक शिवभजन सिंह अवैध रेत उत्खनन की सूचना मिलने पर थाना स्टाफ के साथ मौके पर कार्रवाई करने पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि झारखंड से आए रेत माफिया लिब्रा घाट पर अवैध रूप से रेत खनन कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान माफियाओं ने आरक्षक शिवभजन सिंह को जानबूझकर ट्रैक्टर से कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

रेंज आईजी दीपक झा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बड़ी कार्रवाई करते हुए सनावल थाना प्रभारी दिव्यकांत पाण्डेय को निलंबित कर दिया है। इस घटना ने न केवल खनन माफिया के हौसले को उजागर किया है, बल्कि खनिज विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लिब्रा घाट पर लंबे समय से अवैध खनन जारी है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब जब एक ईमानदार पुलिसकर्मी की जान चली गई, तब जाकर कार्रवाई की गई है।

इस मामले में आगे की जांच की जा रही है, और खनन माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। जनता और पुलिस महकमा दोनों ही इस घटना से स्तब्ध हैं और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना