Cold Wave Alert in MP: ग्वालियर समेत एमपी के 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, 20 जिलों में छाया घना कोहरा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Cold Wave Alert in MP

Cold Wave Alert in MP: मध्यप्रदेश में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने रविवार को ग्वालियर, दतिया समेत 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं 20 से अधिक जिलों में सुबह घना से मध्यम कोहरा देखने को मिला।

Cold Wave Alert in MP: सुबह-सुबह कोहरे की चादर

रविवार सुबह ग्वालियर और शाजापुर के अकोदिया में घना कोहरा छाया रहा, जबकि छतरपुर में हल्की धुंध देखने को मिली। इसके अलावा श्योपुर, मुरैना, भिंड, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, रायसेन, देवास, सीहोर, गुना, अशोकनगर और विदिशा में भी कोहरे का असर रहा।

Cold Wave Alert in MP

इन जिलों में शीतलहर का असर ज्यादा
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना और सतना में सर्द हवाएं चलेंगी। इससे दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड का असर और बढ़ेगा।

पचमढ़ी सबसे ठंडा, तापमान 5.8 डिग्री
शनिवार-रविवार की रात प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पांच बड़े शहरों में इंदौर सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 7 डिग्री तक पहुंच गया। 20 से अधिक जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

Cold Wave Alert in MP

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बाद और बढ़ेगी ठंड
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अगले दो दिनों तक कोहरा और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल उत्तरी हिस्से में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके आगे बढ़ने के बाद तापमान में और गिरावट आएगी और तीन दिन बाद कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा।

Cold Wave Alert in MP: जेट स्ट्रीम हवाओं का असर

उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर समुद्र तल से करीब 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर तेज जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं, जिनकी रफ्तार लगभग 252 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसका असर मध्यप्रदेश पर भी पड़ रहा है, जिससे उत्तरी इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

यह खबर भी पढ़ें: Jiwaji University tree cutting: हरे-भरे पेड़ों की कटाई से मचा हड़कंप, नगर निगम ने की कार्रवाई

Cold Wave Alert in MP: कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक

घने कोहरे की वजह से दिल्ली से मध्यप्रदेश आने वाली कई ट्रेनें लेट चल रही हैं। खासतौर पर मालवा एक्सप्रेस, पंजाब मेल और जनशताब्दी एक्सप्रेस की टाइमिंग प्रभावित हुई है। मालवा एक्सप्रेस भोपाल में 5 से 6 घंटे तक देरी से पहुंच रही है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'