,

शराब, सेक्स, और टेबलेट का कॉकटेल… फिर जो हुआ जानिए..

- Advertisement -
Ad imageAd image

ग्वालियर: एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश के लखनऊ से मध्यप्रदेश के जिले ग्वालियर में आता है, वहीं उसकी प्रेमिका भी दिल्ली से ग्वालियर आती है। दोनों एक होटल में रूकते है, जहां युवक पहले शराब का सेवन करता है, फिर थोरी देर बाद सेक्सवर्धक गोली खाता है। जैसे ही सेक्सवर्धक गोली का असर होता है तो युवक छटपटाने लगता है, ऐसे में उसकी प्रेमिका होटल स्टाफ की मदद से उसे रात में हॉस्पिटल लेकर पहुंचती है लेकिन तब तक देर हो चुकी होती है और डॉक्टर युवक को मृत घोषित कर देते है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी जाती है, पुलिस मामले की जांच करती है तो प्रथम दृष्यता पाया जाता है कि युवक की मौत शराब और सेक्सवर्धक गोली के सेवन से हुई है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम का इंतजार है तभी मौत की वास्तविक स्थिति साफ हो सकेगी।

लखनऊ का रहने वाला है युवक

दरअसल लखनऊ एनडीए कॉलोनी निवासी 28 साल का युवक हिमांशु हितैषी इंदौर से ग्वालियर आया था। वह थाटीपुर के मयूर मार्केट स्थित होटल मैक्सन के कमरा नंबर 301 में ठहरा था। रात करीब 9 बजे दिल्ली निवासी महिला भी हिमांशु के पास आई थी। उसने पुलिस को बताया जब वह कमरे में दाखिल हुईए तब हिमांशु शराब और दनादन सिगरेट पी रहा था। उसने हिमांशु को ज्यादा शराब पीने से रोका भी था। लेकिन हिमांशु ने उसकी बात नहीं सुनी।

शराब के साथ सेक्स पावर बढ़ाने की गोली से मौत की आशंका

प्रेमिका ने बताया कि थोडी देर बाद हिमांशु ने शक्तिवर्धक कैप्सूल खाया। फिर उसकी हालत बिगड़ गई। उसने दम घुटने की शिकायत की। कमरे से बाहर लॉबी में आ गया। उससे बैठा नहीं जा रहा था। जमीन पर लेटकर छटपटाने लगा। हिमांशु की हालत देखकर वह घबरा गई।

रात एक बजे अस्पताल ले गई

इसके बाद महिला मित्र ने मदद के लिए होटल स्टाफ को बुलाया। रात एक बजे करीब एंबुलेंस से हिमांशु को अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। वहींए डॉक्टर भी मौत की वजह को यही मान रहे हैं लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

पुलिस ने शुरू की जांच

थाटीपुर थाना प्रभारी कमल किशोर पराशर ने कहा कि युवक ने शराब के नशे के साथ कैप्सूल का सेवन किया है। लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के परिवारों को सूचना दी है। इसके साथ ही पुलिस अब घटना को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

‘हिरनी की तरह दौड़ रही आतिशी’ प्रियंका के बाद आतिशी पर रमेश विधूड़ी का विवादित बयान…यह भी पढ़े

Patna Firing News: पटना में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

Patna Firing News राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित भूपतिपुर

Kolkata Car Accident: ड्राइविंग सीखते समय दर्दनाक हादसा: तालाब में गिरी कार, महिला की मौत

Kolkata Car Accident पश्चिम बंगाल के केष्टपुर प्रफुल्ल कानन इलाके में कार

इमरान हाशमी की फिल्म Awarapan 2 की जबरदस्त एडवांस बुकिंग, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ पीछे

Awarapan 2: इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026

Balochistan में पाकिस्तानी हवाई हमलों का दावा, 30 नागरिकों की मौत; F-16 से बमबारी का आरोप

Balochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सेना और बलूच विद्रोही संगठनों के बीच

Colombia में 7.4 तीव्रता के भूकंप के बाद मलबे में मिला नवजात, कई लोगों की मौत

Colombia: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद राहत और

बेंगलुरु जेल में Prajwal Revanna की बैरक से Android फोन बरामद, अधिकारी निलंबित

Prajwal Revanna: बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में बंद पूर्व सांसद

PM Modi ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, पुरुषार्थ और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में 3

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. MP के

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 13 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से