औरंगजेब विवाद पर सीएम योगी का बयान: “अबु आजमी को यूपी भेजो, उपचार कर देंगे”

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

महाराष्ट्र: औरंगजेब को लेकर छिड़े विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा बयान दिया है। यूपी विधान परिषद में अपने संबोधन के दौरान सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो औरंगजेब को अपना आदर्श मानता है, उसे यूपी भेज दिया जाए, यहां उसका “उपचार” कर दिया जाएगा।

अबु आजमी पर सीएम योगी का तीखा प्रहार

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा नेता अबु आजमी जैसे लोग औरंगजेब का महिमामंडन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “अगर हिम्मत है तो सपा उस नेता को पार्टी से बाहर करे। अगर नहीं, तो उसे यूपी भेजिए, हम यहां उसका सही उपचार कर देंगे।”

“सपा औरंगजेब जैसे क्रूर शासक को अपना आदर्श मान रही”

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी भारत की सांस्कृतिक विरासत पर गर्व नहीं करती और अपने मूल विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया के सिद्धांतों से भटक गई है। उन्होंने कहा कि लोहिया जी ने भारत की एकता के तीन आधार बताए थे – श्रीराम, श्रीकृष्ण और भगवान शिव। लेकिन आज सपा औरंगजेब जैसे क्रूर शासक को अपना आदर्श मान रही है।

सीएम योगी ने औरंगजेब के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि उसने अपने पिता शाहजहां को आगरा किले में कैद कर दिया था और उन्हें पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसाया था। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेताओं को सुझाव दिया कि वे पटना की लाइब्रेरी में जाकर शाहजहां की जीवनी पढ़ें।

“सभ्य मुसलमान भी अपने बेटे का नाम औरंगजेब नहीं रखता”

मुख्यमंत्री योगी ने औरंगजेब के शासनकाल की निंदा करते हुए कहा कि उसने भारत में जजिया कर लगाया, मंदिरों को तोड़ा और देश को इस्लामी राष्ट्र बनाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, “कोई भी सभ्य मुसलमान अपने बेटे का नाम औरंगजेब नहीं रखता, क्योंकि उसे पता है कि वह उसे भी एक-एक बूंद पानी के लिए तरसाएगा।”

“जो औरंगजेब को नायक मानता है, उसे भारत में रहने का अधिकार नहीं”

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी को चुनौती दी कि वह अबु आजमी को पार्टी से बाहर निकाले। उन्होंने कहा, “जो लोग छत्रपति शिवाजी की परंपरा पर गर्व करने के बजाय औरंगजेब को नायक मानते हैं, उन्हें भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है।”

बेंगलुरु-चेन्नई हाईवे पर बाइकों का खेल खत्म! हादसे के बाद बड़ा फैसला..यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp-budget : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री

mp-budget : बजट 2026-27 में लाड़ली बहनों, किसानों और ग्रामीण विकास पर

mp-budget : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री

mp-budget : बजट 2026-27 में लाड़ली बहनों, किसानों और ग्रामीण विकास पर

Govindpura bpl : जनसेवा और क्षेत्र का विकास ही सरकार की प्राथमिकता : कृष्णा गौर

Govindpura bpl : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में दी करोड़ों की

padosi-ki-jasoosi : निगरानी लाल जी ‘इंटेलिजेंस ब्यूरो’ वाले

padosi-ki-jasoosi : भैया, हमारे मोहल्ले में अगर कोई “इंटेलिजेंस ब्यूरो” की अनौपचारिक

mp workers : नए वित्त वर्ष की शुरुआत, 50 लाख श्रमिकों को सौगात

mp workers : कर्मचारी संगठन ने बोले ‘250 रूपए की बढ़ोतरी,ऊंट के

Mumbai : अनिल अंबानी पर CBI का बड़ा एक्शन: LIC को 3750 करोड़ का चूना लगाने के आरोप में FIR दर्ज

Mumbai उद्योगपति अनिल अंबानी की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई

Bhopal : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष

Bhopal : कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने 'किसान कल्याण वर्ष

Ambedkar : जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कचहरी परिसर में मचा हड़कंप

Report: Jitendra Ambedkar  उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में उस समय सनसनी

Madhyan : छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षा से जुड़ता हर बच्चा

Madhyan : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के मॉडल उच्चतर माध्यमिक

Illegal gas cylinder: रजौली में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर छापेमारी, 2 गिरफ्तार

Report by: Rishabh Kumar Illegal gas cylinder: बिहार के रजौली अनुमंडल पदाधिकारी

Sanjeevani Express Ambulance: एमसीबी जिले में 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

Sanjeevani Express Ambulance: छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को