न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय के परिजनों से मिलने पहुंचे सीएम योगी, जताई संवेदना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM Yogi met the family members of Justice Giridhar Malviya: He died recently in Prayagraj, Chief Minister remembered the contribution of Justice

प्रयागराज दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दिवंगत कुलाधिपति जस्टिस (सेवानिवृत्त) गिरिधर मालवीय के परिजनों से मुलाकात की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए गिरिधर मालवीय के योगदान को देश के लिए उपलब्धि बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके कृतित्व को भी याद किया।

उल्लेखनीय है कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के प्रपौत्र काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रहे गिरिधर मालवीय का गत दिनों प्रयागराज में बीमारी के बाद निधन हो गया था। मालवीय के परिजनों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से संवेदना प्रकट की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Special Screening : ‘शतक” केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन का दस्तावेज है

Special Screening : विश्व संवाद केंद्र, मध्यप्रदेश और सतपुड़ा चलचित्र समिति ने

Surguja में अवैध उत्खनन, माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई

Report by: Dinesh Gupta Surguja: सरगुजा जिले में अवैध उत्खनन और खनिज

Bhopal: सुखी-सेवनिया स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, पटरी से उतरे डिब्बे

Bhopal : राजधानी के पास स्थित सुखी-सेवनिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को