,

CM योगी आदित्यनाथ ने की जनता दर्शन की बैठक, हर पीड़ित की समस्या का तुरंत समाधान देने के दिए निर्देश

- Advertisement -
Ad imageAd image
CM योगी आदित्यनाथ ने की जनता दर्शन की बैठक, हर पीड़ित की समस्या का तुरंत समाधान देने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए 50 से अधिक पीड़ितों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर प्रकरण का समाधान निश्चित समयावधि में किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन-जन की सेवा, सुरक्षा और सम्मान ही सरकार का ध्येय है और सरकार पहले दिन से इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

हर पीड़ित से मिले मुख्यमंत्री, समस्या सुनकर दिए निर्देश

प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोग पुलिस, बिजली, आर्थिक सहायता, जमीनी विवाद सहित अन्य मामलों के साथ पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी पीड़ितों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र प्राप्त किए और अफसरों को तत्काल उचित निराकरण का आदेश दिया। बुलंदशहर निवासी सीआरपीएफ जवान ने जमीन विवाद से जुड़ी अपनी समस्या बताई, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी निभाइए, समाधान सरकार पर छोड़ दीजिए। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर उचित और न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।

नन्हे-मुन्नों को भी दिया अपनत्व का अहसास

जनता दर्शन में फरियादियों के साथ आए बच्चों का हालचाल भी मुख्यमंत्री ने जाना। उन्होंने बच्चों के सिर पर हाथ फेरकर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें चॉकलेट व टॉफी दी। सीएम योगी ने बच्चों से कहा कि खूब पढ़ो और खेलो, ताकि माता-पिता का नाम रोशन कर सको।

समाधान के साथ निगरानी और फीडबैक भी सुनिश्चित

मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान करने के बाद पीड़ित से फीडबैक भी लिया जाए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि समस्याओं का निराकरण सही तरीके से हो रहा है। जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान यह संदेश दिया गया कि प्रशासन हर स्तर पर लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान प्राथमिकता है।

इस तरह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के माध्यम से आम नागरिकों के लिए शासन को अधिक सुलभ और जवाबदेह बनाने का संदेश दिया।

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में

Kanpur में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, उड़ान के दौरान हुआ तेज धमाका; एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त