हमले के बाद पहली बार जनता के बीच दिखीं CM रेखा गुप्ता, सुरक्षा में ‘थ्री लेयर’ घेरा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली। हाल ही में हुए हमले से उबरने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आईं। उनकी वापसी के साथ ही सुरक्षा के बेहद कड़े इंतज़ाम किए गए। कार्यक्रम स्थल पर अर्धसैनिक बल और दिल्ली पुलिस तैनात रही। यहां तक कि पत्रकारों के बैग और लंच बॉक्स तक की तलाशी ली गई।

पहला सार्वजनिक कार्यक्रम

हमले के बाद शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे रेखा गुप्ता एसोसिएशन ऑफ़ होलसेल गारमेंट्स डीलर्स के आयोजन में पहुंचीं। दोपहर बाद 4 बजे वे दिल्ली सरकार के इंडस्ट्रियल Ideathon के फाइनल में शामिल होंगी। इसमें दिल्ली के 13 कॉलेजों की 40 टीमों ने उद्योगों को बढ़ावा देने से जुड़े नीति सुझाव पेश किए।

अब हर विधानसभा में होगी जनसुनवाई

सीएम गुप्ता ने ऐलान किया है कि अब जनसुनवाई सिर्फ मुख्यमंत्री आवास तक सीमित नहीं रहेगी। इसे हर विधानसभा में आयोजित किया जाएगा। इस पहल का नाम रखा गया है – ‘आपकी मुख्यमंत्री, आपके द्वार’। वहीं, हमले के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गई है। अब 20 से ज्यादा CRPF जवान 24 घंटे उनके साथ रहेंगे।

पुलिस जांच और गिरफ्तारी

इस हमले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच कर रही है। टीम ने गुजरात के राजकोट से आरोपी राजेश के एक दोस्त को पकड़ा है। आरोप है कि इसी ने राजेश को आर्थिक मदद दी थी। पुलिस अब उसे दिल्ली लेकर आ रही है।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर पर गिरी गाज

हमले के बाद सुरक्षा चूक का असर दिल्ली पुलिस पर भी पड़ा है। महज़ 21 दिन के भीतर ही पुलिस कमिश्नर एस.बी.के. सिंह (शशि भूषण कुमार सिंह) को पद से हटा दिया गया। उनकी जगह सतीश गोलचा को नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

नया पुलिस कमिश्नर कौन?

सतीश गोलचा 1992 बैच के IPS अधिकारी हैं। वे इससे पहले दिल्ली पुलिस में DCP, जॉइंट सीपी और स्पेशल सीपी के पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में वे तिहाड़ जेल के महानिदेशक थे। अरुणाचल प्रदेश के डीजीपी के तौर पर भी उन्होंने काम किया है।

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

Monkey Terror: सक्ती में बंदरों का आतंक, 18 लोग घायल, गांवों में दहशत का माहौल

Monkey Terror: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में इन दिनों

रणबीर कपूर की फिल्म “Ramayana” का टीजर हुआ रिलीज, फैंस में रोमांच की लहर

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर बुधवार को रिलीज़ कर

अनीता आडवाणी की अपील खारिज, Rajesh Khanna से संबंध को नहीं मिला वैधानिक दर्जा

Rajesh Khanna: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता अनीता आडवाणी की

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजनांदगांव की बेटियों को

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. 30 जिलों में आंधी-बारिश

Hanuman Janamutsav 2026: इस दिन बन रहा खास योग, जानें पूजा का सही समय और महत्व

Hanuman Janamutsav 2026: हनुमान जयंती का पर्व हर साल भक्तों के लिए

Horoscope: जानें 2 अप्रैल 2026 का राशिफल

Horoscope: ग्रहों की स्थिति के अनुसार 2 अप्रैल 2026 का दिन सभी

mp-budget : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री

mp-budget : बजट 2026-27 में लाड़ली बहनों, किसानों और ग्रामीण विकास पर

Govindpura bpl : जनसेवा और क्षेत्र का विकास ही सरकार की प्राथमिकता : कृष्णा गौर

Govindpura bpl : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में दी करोड़ों की

padosi-ki-jasoosi : निगरानी लाल जी ‘इंटेलिजेंस ब्यूरो’ वाले

padosi-ki-jasoosi : भैया, हमारे मोहल्ले में अगर कोई “इंटेलिजेंस ब्यूरो” की अनौपचारिक

mp workers : नए वित्त वर्ष की शुरुआत, 50 लाख श्रमिकों को सौगात

mp workers : कर्मचारी संगठन ने बोले ‘250 रूपए की बढ़ोतरी,ऊंट के