इंदौर में तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत: तीसरे बच्चे ने डर के कारण देर से दी सूचना, रातभर तलाश के बाद मिले शव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर | इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के भवानी नगर में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान मलखान (12) पुत्र जितेन्द्र नरवरिया और लक (10) पुत्र ओमप्रकाश ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अरविंदो अस्पताल भेज दिया।

गहरे पानी में फंसे बच्चे, तीसरे साथी ने देर से बताई खबर

दोनों बच्चे अपने एक दोस्त के साथ तालाब में नहाने पहुंचे थे। नहाते-नहाते वे गहरे पानी में चले गए और बाहर नहीं निकल पाए। तीसरे बच्चे ने डर की वजह से यह बात घरवालों को देर से बताई।
सूचना मिलते ही मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे और बच्चों को ढूंढने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद रात करीब 11 बजे मोहल्ले के भोला और छोटू नाम के युवकों ने दोनों शवों को बाहर निकाला।

लक का परिवार सदमे में, मां ने बनाई थी उसकी पसंद का खाना

10 वर्षीय लक परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता फैक्ट्री में काम करते हैं। हादसे के दिन उसकी मां ने बेटे की पसंद की अंडाकरी बनाई थी, लेकिन बेटे की मौत की खबर ने पूरे परिवार को शोक में डुबो दिया।

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'

Ujjain : उज्जैन में गूंजा ‘निजीकरण विरोधी’ नारा, आज देशव्यापी हड़ताल में सड़कों पर उतरे श्रमिक

रिपोर्टर: विशाल दुबे Ujjain : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और सिटी ट्रेड यूनियन