By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > CM Mohan Yadav Seoni Visit : सीएम डॉ. मोहन यादव आज सिवनी में 494 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, किसानों को मिलेगी कोदो-कुटकी प्रोत्साहन राशि।
मध्य प्रदेश

CM Mohan Yadav Seoni Visit : सीएम डॉ. मोहन यादव आज सिवनी में 494 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, किसानों को मिलेगी कोदो-कुटकी प्रोत्साहन राशि।

Rajkumar Sisodiya
Last updated: July 1, 2026 11:10 am
By Rajkumar Sisodiya
Share
3 Min Read
सिवनी में प्रदेश स्तरीय धान महोत्सव के दौरान विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी में धान महोत्सव के दौरान विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे और किसानों को प्रोत्साहन राशि वितरित करेंगे।
SHARE

CM Mohan Yadav Seoni Visit : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय धान महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

CM Mohan Yadav Seoni Visit : मुख्यमंत्री जिले को 494.16 करोड़ रुपये की लागत वाले 629 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 349.33 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 144.83 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान 3,941 कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 2 करोड़ 82 लाख 99 हजार 300 रुपये की प्रोत्साहन राशि अंतरित की जाएगी। राज्य सरकार श्रीअन्न (मिलेट्स) के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 1,000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रही है। इस अवसर पर कृषि, प्राकृतिक खेती, मिलेट्स, जीआई टैग उत्पाद, स्व-सहायता समूहों के उत्पाद तथा आधुनिक कृषि यंत्रों पर आधारित थीम प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जहां किसान नई तकनीकों, नवाचारों और स्थानीय उत्पादों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Contents
CM Mohan Yadav Seoni Visit : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय धान महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।CM Mohan Yadav Seoni Visit : सड़क और पुल निर्माण की सौगातCM Mohan Yadav Seoni Visit : पेयजल और स्वास्थ्य क्षेत्र
CM Mohan Yadav Seoni Visit

CM Mohan Yadav Seoni Visit : सड़क और पुल निर्माण की सौगात

मुख्यमंत्री दौंदीवाड़ा–बरटोला–ओखाटोला–अमुरला मार्ग सहित कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही बरबसपुर–सुनवारा–आमानाला वैनगंगा नदी सेतु तथा घोघराटोला–मंगलटोला हिर्री नदी सेतु का भी लोकार्पण किया जाएगा। वहीं, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत विभिन्न पुल निर्माण कार्यों का शुभारंभ भी होगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और संपर्क व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

CM Mohan Yadav Seoni Visit : पेयजल और स्वास्थ्य क्षेत्र

मुख्यमंत्री बरघाट में 145.60 करोड़ रुपये, केवलारी में 67.34 करोड़ रुपये, सिवनी में 52.19 करोड़ रुपये तथा लखनादौन में 44.49 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नल-जल योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही सिहोरा, घंसौर, केदारपुर, लखनवाड़ा, बींझावाड़ा और तिघरा में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से जुड़े विकास कार्यों की भी सौगात दी जाएगी, जिससे लोगों को बेहतर पेयजल उपलब्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

CM Mohan Yadav Seoni Visit : शिक्षा, खेल और नगरीय विकास

मुख्यमंत्री केवलारी खेड़ा–टालाटाली मार्ग तथा गनेशगंज–लामटा–सुनवारा–पिंडरई–देवरी टीका मार्ग के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही सिवनी में बबरिया गार्डन स्विमिंग पूल, नवीन फायर स्टेशन और नगर पालिका कार्यालय भवन की आधारशिला रखी जाएगी। वहीं, लखनादौन मिनी स्टेडियम तथा धूमा में 100-100 सीटर बालक एवं बालिका छात्रावास निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन होगा। जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत कन्या शिक्षा परिसर सिवनी और लखनादौन एप्रोच रोड के निर्माण कार्यों की शुरुआत की जाएगी, जबकि महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत नवीन आंगनवाड़ी भवनों का भूमिपूजन भी किया जाएगा, जिससे शिक्षा, खेल, प्रशासनिक सेवाओं और महिला-बाल कल्याण से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

read more : Parents Maintenance : कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, आर्थिक रूप से सक्षम माता-पिता बेटे से नहीं मांग सकते गुजारा भत्ता, जानें कोर्ट ने क्या कहा

TAGGED:Agriculture NewsDevelopment ProjectsDhan MahotsavMadhya Pradesh Newsmilletsmohan yadavmp governmentMP NewsSeoni DevelopmentSeoni Newsकिसान प्रोत्साहन राशिकोदो कुटकीधान महोत्सवनल जल योजनाप्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनाविकास परियोजनाएंश्रीअन्नसिवनी समाचारसीएम मोहन यादव
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Pin Postमध्यकाल

PM Fasal Bima Yojana : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि अंतरित,किसानों का सुरक्षा कवच, PM फसल बीमा योजना

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
खेल

MLC Final 2026 : लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने 1 रन से जीता खिताब, आखिरी ओवर में वाशिंगटन फ्रीडम से छिनी जीत

By Abhishek Singh
व्यापार - रोज़गार

KGBV Recruitment 2026 : KGBV में 32 पदों पर भर्ती, महिला उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया

By Abhishek Singh
मनोरंजन

Sai Pallavi Ramayana : ‘रामायण’ में सीता बनने के लिए साई पल्लवी ने अपनाया खास तरीका, बोलीं- ‘मैं ध्यान करती थी, मां सीता मेरे जरिए अभिनय करें’

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?