सीएम डॉ. यादव ने विक्रम संवत् 2082 के आरंभ पर सूर्य को अर्ध्य देकर पूजन-अर्चन किया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM Dr. Yadav offered prayers to the Sun at the beginning of Vikram Samvat 2082

भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम नव संवत्सर के आरंभ पर प्रदेशवासियों को दी मंगलकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन में प्रातः भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम नव संवत्सर 2082 के आरंभ के अवसर पर उदीयमान सूर्य देव को अर्ध्य दिया और हिंदू नव वर्ष पर विक्रम ध्वज, गुड़ी का दत्त अखाड़ा घाट पर पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों और देशवासियों को भारतीय नववर्ष की मंगलकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति के अंतर्गत पर्व और त्योहारों का निर्धारण मंगल तिथियां के आधार पर होता है। खगोलीय गतिविधियों की दृष्टि से गुड़ी पड़वा अर्थात प्रतिपदा, वर्ष की पहली मंगल तिथि है। इस मंगल तिथि का अभिवादन कहीं चेटीचंड, कहीं वर्ष प्रतिपदा और कहीं गुड़ी पड़वा सहित अन्य अनेक नाम से किया जाता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया की यह प्राचीन सनातन संस्कृति की अनुपम परंपरा है। इसी तिथि पर चंहुओर खुशियों, समृद्धि और हर्षोल्लास का वातावरण होता है। गुड़ी पड़वा पर घर-घर स्थापित होने वाला कलश हमारी पवित्र आत्मा को अभिव्यक्त करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समृद्धि और विकास का नव संवत्सर सभी के जीवन में सुख- समृद्धि और आनंद का भाव लाए, ईश्वर से यही कामना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूजन-अर्चन उपरांत माँ क्षिप्रा की गोद में नौका विहार कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इसके बाद देव दर्शन कर साधु-संतों और श्रद्धालुओं से मुलाकात की। उन्होंने दत्त अखाड़ा के पीठाधीश्वर संत श्री सुंदरपुरी महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त कर सत्संग किया।

दत्त अखाड़ा के पीठाधीश श्री संत श्री सुंदरपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री का शॉल पहनाकर स्वागत कर आशीर्वाद दिया। संत श्री ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से कहा कि यह हिंदू नव वर्ष ही वास्तव मे प्रकृति का नव वर्ष है, जिसमें प्रकृति नव शृंगार करती है। पेड़ पौधों मे नवीन पत्ते आते है, प्रकृति में उत्साह और नव संचार का प्रवाह होता है। उज्जैन की इस प्राचीन, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक धरोहर को संभालने और संवारने के प्रयासों की संतश्री सुंदर पूरी महाराज ने प्रशंसा कर आशीर्वाद दिया।

इस पावन अवसर पर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, जिला भाजपा अधक्ष्य श्री संजय अग्रवाल, साधु संत, जन प्रतिनिधि और हिंदू संस्कृति के ध्वज वाहक महिला, पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

31 मार्च 2025 का राशिफल: आज किस राशि पर बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा? जानें शुभ-अशुभ योग

- Advertisement -
Ad imageAd image

Maheshwar निमाड़ में गणगौर की गूंज: बाड़ी पूजन के साथ मां रणुबाई का मायके में आगमन

रिपोर्ट: राजेश पंवार Maheshwar मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में लोक संस्कृति

Madhupur में ईद की रौनक: मस्जिदों में गूंजी अमन-चैन की दुआ, भाईचारे के साथ मनाया गया जश्न

रिपोर्ट : इम्तियाज अंसारी Madhupur झारखंड के मधुपुर शहर और इसके ग्रामीण

Maheshwar निमाड़ में गणगौर की गूंज: बाड़ी पूजन के साथ मां रणुबाई का मायके में आगमन

रिपोर्ट: राजेश पंवार Maheshwar मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में लोक संस्कृति

Ambikapur में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अम्बिकापुर में साइबर ठगी के मामले में

Border 2 ने Netflix पर किया कब्जा, OTT रिलीज़ होते ही बनी ट्रेंडिंग नंबर 1

Border 2: 1997 की क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ का मोस्ट अवेटेड सीक्वल ‘बॉर्डर

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें. read also: Gangaur 2026: आज

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें. read also: Gangaur

Horoscope: 21-03-2026

Horoscope: 21 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,

Gwalior News : वेडिंग डेकोरेशन को लेकर विवाद, 5 लाख लेने के बाद 8 लाख की मांग का आरोप

Gwalior News : ग्वालियर में वेडिंग डेकोरेशन के काम को लेकर धोखाधड़ी

Agricultural innovation : किसान कंपनियों के माध्यम से जलवायु अनुकूल कृषि एवं आजीविका संवर्धन पर जोर

Agricultural innovation : आज आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों एवं संस्थाओं के

MP NEWS : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इंडियन हैबिटैट सेंटर का किया अवलोकन

MP NEWS : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली में इंडियन

RAIPUR NEWS : अभनपुर मॉब लिंचिंग मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अभनपुर इलाके में 13 मार्च 2025

UTTAR PRADESH : योगी सरकार 1,228 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को 22 मार्च को सौंपेगी नियुक्ति पत्र

UTTAR PRADESH : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लोकभवन में आयोजित नियुक्ति