Kolkata Nabanna March: पुलिस और छात्रों के बीच झड़प, ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग, इस जगह जाने पर अड़े प्रदर्शनकारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-हत्या मामले को लेकर ममता बनर्जी सरकार एक बार फिर विवादों में है। इस बार वजह लोगों के प्रदर्शन को रोकने की कोशिश है। दरअसल, पीड़िता को न्याय दिलाने और इस घटना के विरोध में कोलकाता के लोगों ने नबन्ना अभियान’ रैली की घोषणा कर रखी है, लेकिन ममता बनर्जी सरकार इसे अनुमति नहीं दी। जिसे लेकर कोलकाता पुलिस और प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक हुई है।

6 हजार पुलिसकर्मी तैनात

पुलिस और प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक की खबर हावड़ा ब्रिज से आई है। यहां पुलिस और छात्रों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को लाठी डंडों से लैस देखा गया। छात्र संगठनों के मार्च को देखते हुए सुबह से पुलिस अलर्ट पर है। अलग-अलग जगहों पर 6 हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं। छात्रों के सचिवालय तक मार्च को देखते हुए कोलकाता पुलिस ने हावड़ा ब्रिज को ब्लॉक कर रखा था।

प्रदर्शनकारी नबान्ना जाने पर अड़े

बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती के बीच निकाले जा रहे मार्च में शामिल एक प्रदर्शनकारी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “कुछ भी हो जाए, हम नबन्ना तक पहुंचेंगे। हमें मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग के साथ राज्य सचिवालय पहुंचना है, जिनका प्रशासन इस जघन्य अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने की और घटना को दबाने की कोशिश कर रहा है।” दरअसल, नबान्न पश्चिम बंगाल सरकार का सचिवालय है। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर महिलाओं को सुरक्षा मुहैया न करा पाने का आरोप लगा रहे हैं और उनके खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

ममता दे इस्तीफा- प्रदर्शनकारी

इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से युवा शामिल हैं, जो आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की एक डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के