सीआईएसएफ मे दीक्षांत समारोह सम्पन्न, 1719 आरक्षकों ने 43 सप्ताह के प्रशिक्षण के बाद ली राष्ट्र सुरक्षा की शपथ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

बड़वाह: केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र बड़वाह (मध्य प्रदेश) में 59 वां बैच आरक्षक /जीडी व 35वा बैच महिला आरक्षक के प्रशिक्षणार्थियों का दीक्षांत परेड समारोह का आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुल 1719 प्रशिक्षणार्थियों, जिसमें 1290 पुरुष प्रशिक्षणार्थियों ने तथा 429 महिला प्रशिक्षणार्थियों ने शपथ ग्रहण की। इस भव्य परेड के मुख्य अतिथि श्री नवज्योति गोगई (IPS) , सी.आई.एस.एफ महानिरीक्षक उत्तरी खण्ड मुख्यालय नईं दिल्ली रहे। समारोह में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल बड़वाह के प्राचार्य जैकब किस्पोट्टा उप महानिरीक्षक ने प्रषिक्षणार्थियों को शपथ दिलायी तथा प्रषिक्षणार्थियों द्वारा लिए गए प्रशिक्षण से संबंधित कोर्स विवरण प्रस्तुत किया । महानिरीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि पास आउट हुए प्रषिक्षणार्थियों को विभिन्न परिस्थितियों में संयम बनाए रखते हुए कर्तव्य निवर्हन करने का 43 सप्ताह का कड़ा प्रषिक्षण दिया गया है तथा इन प्रषिक्षणार्थियों ने अपने घर परिवार से दूर रहकर यहां प्रषिक्षण ग्रहण किया है। बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान आन्तरिक विषयो तथा बाह्य विषयो मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों तथा परेड कमाण्डर को पुरस्कार प्रदान किये। श्री नवज्योति गोगई (IPS) , सी.आई.एस.एफ महानिरीक्षक उत्तरी खण्ड मुख्यालय नई दिल्ली, महोदय ने परेड मे भाग ले रहे प्रषिक्षणार्थियों से आह्वान किया कि वे संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए ईमानदारी, कडी मेहनत एंव लगन के साथ राष्ट्र की सुरक्षा में अपना योगदान दे। उन्होंने सभी प्रषिक्षणार्थियों एवं पुरस्कार विजेताओं को शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अन्त में पास आउट हुए प्रषिक्षणार्थियों के अभिभाकगणों, अतिथि गणों, लोकल प्रशासनिक अधिकारी गणों व मीडिया कर्मियों का धन्यवाद किया गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Special Screening : ‘शतक” केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन का दस्तावेज है

Special Screening : विश्व संवाद केंद्र, मध्यप्रदेश और सतपुड़ा चलचित्र समिति ने

Surguja में अवैध उत्खनन, माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई

Report by: Dinesh Gupta Surguja: सरगुजा जिले में अवैध उत्खनन और खनिज

Bhopal: सुखी-सेवनिया स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, पटरी से उतरे डिब्बे

Bhopal : राजधानी के पास स्थित सुखी-सेवनिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को