प्रदेश के युवाओं की पसंद बनी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, लक्ष्य से अधिक युवाओं ने किया आवेदन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टरः वंदना रावत

योगी सरकार ने 1 लाख युवाओं को लोन देने का रखा था लक्ष्य, 1 लाख 51 हजार से अधिक आए आवेदन

योजना शुभारंभ के महज 55 दिनों में बैंकों ने दी 32,757 युवाओं को लोन देने की हरी झंडी

62 प्रतिशत आवेदकों को लोन का डिस्ट्रीब्यूशन कर, श्रावस्ती रहा प्रदेश में पहले स्थान पर

महाराजगंज और रामपुर जिले लोन वितरण करने के क्रम में रहे प्रदेश में दूसरे और तीसरे स्थान पर

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना प्रदेश के युवाओं को बना रही आत्मनिर्भर

लखनऊ: योगी सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना प्रदेश के युवाओं की पहली पसंद बन गयी है। अपने शुभारंभ के महज 55 दिनों में प्रदेश के डेढ़ लाख से अधिक नौजवानों ने योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन किया, जबकि योगी सरकार ने योजना के तहत पहले चरण में एक लाख युवाओं को लोने देने का लक्ष्य रखा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मॉनिटरिंग और पारदर्शिता का असर है कि करीब दो माह में ही विभिन्न बैंकों ने 32 हजार से अधिक युवाओं को लोन देने की हरी झंडी दे दी है। जिसमें से 17 हजार से अधिक युवाओं के खातों में धनराशि क्रेडिट भी की जा चुकी है। वहीं योजना का लाभ देने में श्रावस्ती ने पूरे प्रदेश में बाजी मारी है। श्रावस्ती ने सबसे अधिक लोन वितरित कर पूरे प्रदेश में पहला, महराजगंज ने दूसरा और रामपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

श्रावस्ती, सर्वाधिक लोन वितरित कर रहा प्रदेश में पहले स्थान पर

प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के पहले चरण में एक लाख युवाओं को लोन देने का लक्ष्य रखा था, जबकि इसके सापेक्ष 1,51,590 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। वहीं प्रदेश भर में बैंकों ने 32,757 युवाओं के लोन स्वीकृत किये हैं। इनमें से 17,770 युवाओं को लोन की राशि का वितरण भी किया जा चुका है। यह योजना न केवल युवाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनने के अवसर दे रही है, बल्कि प्रदेश के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के तहत लोन वितरण में श्रावस्ती प्रदेश में पहले स्थान पर है। श्रावस्ती के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरुप जिले में योजना का लाभ देने के लिए जगह-जगह शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को योजना का लाभ दिया जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि योजना के तहत पहले चरण में जिले के 700 युवाओं को लोन वितरित करने का लक्ष्य रखा गया था। जिसके सापेक्ष 2190 युवाओं ने आवेदन किया। इसमें से 650 युवाओं को लोने देने के लिए बैंकों ने अपनी स्वीकृति दे दी है जबकि 436 युवाओं को लोन की राशि वितरित भी की जा चुकी है। जो कि लक्ष्य का 62.29 प्रतिशत है। इसी के साथ श्रावस्ती पूरे प्रदेश में सबसे अधिक योजना का लाभ देने के क्रम में पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर है।

प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही है सीएम-युवा योजना

मुख्यमंत्री युवा उद्यमिता विकास अभियान के तहत प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बानाने की दिशा में श्रावस्ती के बाद महाराजगंज और रामपुर इस सूची में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। जहां जिले के लक्ष्य के 60.40% और 51.90% युवाओं को लोन राशि वितरित की जा चुकी है। इसके अलावा, अंबेडकर नगर और ललितपुर लोन वितरण में चौथे और पांचवें स्थान पर रहे। प्रदेश के विभिन्न जिलों में योजना की प्रगति की बात करें तो अम्बेडकर नगर, ललितपुर, कन्नौज, रायबरेली और बहराइच जैसे जिलों में भी लोन वितरण में उल्लेखनीय सफलता देखी गई है। यह दर्शाता है कि ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में भी युवाओं में इस योजना के प्रति रुचि बढ़ रही है और वे अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए तैयार हैं। स्पष्ट संकेत है कि योगी सरकार की यह पहल प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ प्रदेश के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

छिंदवाड़ा में शिक्षकों की मनमानी, बिना अवकाश के स्कूल किया बंद..यह खबर भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp-budget : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री

mp-budget : बजट 2026-27 में लाड़ली बहनों, किसानों और ग्रामीण विकास पर

mp-budget : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री

mp-budget : बजट 2026-27 में लाड़ली बहनों, किसानों और ग्रामीण विकास पर

Govindpura bpl : जनसेवा और क्षेत्र का विकास ही सरकार की प्राथमिकता : कृष्णा गौर

Govindpura bpl : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में दी करोड़ों की

padosi-ki-jasoosi : निगरानी लाल जी ‘इंटेलिजेंस ब्यूरो’ वाले

padosi-ki-jasoosi : भैया, हमारे मोहल्ले में अगर कोई “इंटेलिजेंस ब्यूरो” की अनौपचारिक

mp workers : नए वित्त वर्ष की शुरुआत, 50 लाख श्रमिकों को सौगात

mp workers : कर्मचारी संगठन ने बोले ‘250 रूपए की बढ़ोतरी,ऊंट के

Mumbai : अनिल अंबानी पर CBI का बड़ा एक्शन: LIC को 3750 करोड़ का चूना लगाने के आरोप में FIR दर्ज

Mumbai उद्योगपति अनिल अंबानी की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई

Bhopal : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष

Bhopal : कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने 'किसान कल्याण वर्ष

Ambedkar : जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कचहरी परिसर में मचा हड़कंप

Report: Jitendra Ambedkar  उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में उस समय सनसनी

Madhyan : छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षा से जुड़ता हर बच्चा

Madhyan : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के मॉडल उच्चतर माध्यमिक

Illegal gas cylinder: रजौली में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर छापेमारी, 2 गिरफ्तार

Report by: Rishabh Kumar Illegal gas cylinder: बिहार के रजौली अनुमंडल पदाधिकारी

Sanjeevani Express Ambulance: एमसीबी जिले में 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

Sanjeevani Express Ambulance: छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को

LSG vs DC मुकाबला आज, जानें पिच और प्लेइंग-11 की खास बातें

LSG vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम