भानुप्रतापपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान: हर विकासखंड में बनेगा सामुदायिक भवन, 50-50 लाख रुपए की घोषणा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Abhishek Singh Thakur

भानुप्रतापपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को भानुप्रतापपुर में आयोजित सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के 13वें प्रदेश स्तरीय स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोनों नेता रायपुर के लिए रवाना हुए।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास में पिछड़ा वर्ग समाज की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में पिछड़ा वर्ग समाज को नया सम्मान और अधिकार मिला है। पीएम मोदी ने पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर इस वर्ग को संवैधानिक मान्यता दिलाई, जो ऐतिहासिक कदम है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सलवाद पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद अपने अंत की ओर है और जल्द ही यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि जिले के सभी विकासखंडों में सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए प्रत्येक विकासखंड को 50-50 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।मुख्यमंत्री की इस घोषणा से स्थानीय लोगों और समाज के प्रतिनिधियों में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के लोग, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना