मुख्यमंत्री ने रामकथा पार्क में किया 43वें रामायण मेला का शुभारंभ

- Advertisement -
Ad imageAd image
Flowers will rain from the sky on the Sangam beach during Maha Kumbh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहाकि कि 500 वर्ष पहले बाबर के सिपहसालार ने अयोध्या, संभल में जो कृत्य किया था और जो काम आज बांग्लादेश में हो रहा है, तीनों की प्रकृति-डीएनए एक जैसा है। कोई मानता है कि यह बांग्लादेश में हो रहा है तो गलतफहमी में न रहे। यहां भी बांटने वाले तत्व पहले से खड़े हैं। वे सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न और सामाजिक एकता को तोड़कर, आपको बांटकर फिर काटने व कटवाने का इंतजाम भी कर रहे हैं। बांटने वाले बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जिन्होंने दुनिया के कई देशों में प्रॉपर्टी खरीद रखी है। य़हां संकट आएगा तो वे वहां भाग जाएंगे और मरने वाले मरते रहेंगे, लेकिन हम प्रभु के आदर्शों से प्रेरणा लेकर उसके अनुरूप खुद को तैयार करते हुए पीएम मोदी के ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण में योगदान देंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामायण मेला समिति द्वारा आयोजित 43वें रामायण मेला का गुरुवार को रामकथा पार्क में शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने पुस्तिका का विमोचन भी किया। सीएम ने रामायण मेला समिति को आश्वस्त किया कि अयोध्या में कुछ नया लेकर आइए, सरकार सदा आपके साथ है। उन्होंने रामायण पर शोध की आवश्यकता पर बल दिया। सीएम ने कहा कि अयोध्या धाम को पुरातन गौरव प्राप्त हो। इसके लिए सरकार नित कार्य कर रही है।

हमने जोड़ने को महत्व दिया होता तो तोड़ने वालों की रणनीति सफल नहीं होती
सीएम योगी ने कहा कि भगवान राम ने पूरे भारत व समाज को जोड़ने का कार्य किया। जोड़ने के कार्य को हमने महत्व दिया होता और सामाजिक विद्वेष-समाज को तोड़ने की दुश्मनों की रणनीति को सफल नहीं होने देते तो देश कभी गुलाम नहीं होता और न ही तीर्थ अपवित्र होते। मुठ्ठी भर आक्रांताओं को भारत के वीर योद्धा रौंद डालते, लेकिन आपसी एकता में बाधा पैदा करने वाले सफल रहे। उन्हीं के जींस आज भी जाति के नाम पर राजनीति करने वाले सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास कर रहे हैं।

दुनिया के लिए मार्गदर्शक है अयोध्या
सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या ने हजारों वर्षों से विश्व कल्याण की मानवता का मार्ग प्रशस्त किया है। अयोध्या दुनिया के लिए मार्गदर्शक है। यहां कोई युद्ध करने का दुस्साहस नहीं कर सकता। राग-द्वेष से मुक्त अयोध्या दुनिया में चल रहे द्वंद्व के समाधान की भूमि है। प्रभु कृपा से अयोध्या धाम आज आध्यात्मिक व सांस्कृतिक रूप से वैश्विक नगरी के रूप में फिर से नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है। जनवरी में पीएम नरेंद्र मोदी के करकमलों से 500 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद प्रभु फिर से राम मंदिर में विराजमान हुए हैं। 22 जनवरी को आयोजन अयोध्या में था, लेकिन उत्सव पूरा देश-दुनिया में मनाया जा रहा था।

जिनके मन में श्रीराम व मां जानकी के प्रति श्रद्धा का भाव नहीं, उसे त्याग देना चाहिए
सीएम योगी ने कहा कि श्रीराम के प्रति भारत का भाव क्या है, इसका अनुभव करना हो तो गांव-गांव में संत तुलसीदास द्वारा प्रारंभ किए गए रामलीलाओं का आयोजन देखिए। प्रभु राम के प्रति सनातन धर्मावलंबियों के भाव का अनुभव करना है तो 1990 के दशक को याद कीजिए, जब हर घर में टीवी नहीं थी, लेकिन लोग सूदूर जाकर दूरदर्शन पर रामायण सीरियल देखते थे। यह प्रभु राम के प्रति भारत की सनातन श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिसके मन में श्रीराम व मां जानकी के प्रति श्रद्धा व समर्पण का भाव नहीं हैं, उसे कट्टर दुश्मन की तरह त्याग देना चाहिए। 1990 में रामभक्तों ने भी नारा लगाया था, जो राम का नहीं-वो किसी काम का नहीं।

लोहिया जी कहते थे-जब तक श्रीराम, श्रीकृष्ण व भगवान शिव के प्रति आस्था रहेगी, भारत का कोई बालबांका नहीं कर पाएगा
सीएम योगी ने कहा कि यह रामायण मेला 1982 में प्रारंभ हुआ। इससे पहले समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया ने अलग-अलग क्षेत्रों में रामायण मेला, रामायण उत्सव के कार्यक्रम प्रारंभ कराए। उनसे एक पत्रकार ने पूछा कि इतनी विषमता के बावजूद भारत एक कैसे है, तब उन्होंने कहा कि मैं मंदिर नहीं जाता, लेकिन दृढ़ विश्वास है कि जब तक भारत की आस्था तीन आराध्य देव (श्रीराम, श्रीकृष्ण व भगवान शिव) के प्रति बनी रहेगी, तब तक इसका कोई बालबांका नहीं कर पाएगा। इसकी एकता-अखंडता को कोई चुनौती नहीं दे पाएगा। भारत-भारत बना रहेगा। उन्होंने अपने उदाहरण से बताया कि आर्यवत की सीमा सीमित थी, लेकिन हजारों वर्ष पहले हमारे आराध्य श्रीराम ने इसे विस्तार दिया। भगवान श्रीकृष्ण ने पूरब को पश्चिम से जोड़ने का कार्य किया। भगवान शंकर ने द्वाद्वश ज्योतिर्लिंग के माध्यम से सनातन एकता को सुदृढ़ किया। सीएम ने कहा कि अब के समाजवादी डॉ. लोहिया का आदर्शन नहीं मानते।

जब एक फिट जमीन के लिए हो रहा कत्लेआम तो राम के आदर्श ही करने होंगे स्थापित
सीएम योगी ने कहा कि प्रभु के आदर्शों से प्रेरणा लेंगे तो जन्म और जीवन धन्य हो जाएगा। महाराज दशरथ ने श्रीराम से कहा कि तुम कैकैयी के वचन न मानो और यहां की गद्दी पर स्थापित हो। तब श्रीराम ने कहा कि ऐसा किया तो भावी पीढ़ी के सामने कौन सा आदर्श होगा। आज एक-एक फिट जमीन के लिए कत्लेआम हो रहा हो, भाई-भाई, पिता-पुत्र, मां-पुत्र, भाई-बहन के विवाद दिख रहे हैं तो रामायण के आदर्श कहां गए। जातीय संगठन सामाजिक व्यवस्था को तार-तार कर रहे हैं। आज भगवान राम व निषादराज की मैत्री को आखिर कौन जोड़ेगा। प्रभु श्रीराम ने चित्रकूट के सामाजिक जीवन को जीवंतता दी। सीएम ने श्रीराम के आदर्श की चर्चा करते हुए कहा कि वे किष्किंधा का राज्य जीतते हैं, लेकिन राज्याभिषेक सुग्रीव और लंका जीतते हैं तो राज्याभिषेक विभीषण का करते हैं। हमारी सरकार ने 56 फुट ऊंची प्रतिमा को श्रृंगवेरपुर में स्थापित किया है।

इस अवसर पर मणिराम दास छावनी के महंत व आयोजन समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महंत कमलनयन दास जी महाराज, जगद्गुरु स्वामी रामदिनेशाचार्य जी महाराज, जगद्गुरु स्वामी राघवाचार्य जी महाराज, बड़े भक्तमाल मंदिर के महंत अवधेश कुमार दास जी महाराज, पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती, सुनीता शास्त्री, कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विधायक वेदप्रकाश गुप्त, कमलेश सिंह, नागा रामलखन दास, संयोजक आशीष मिश्र आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. जनार्दन उपाध्याय ने किया।

Leave a comment
- Advertisement -
Ad imageAd image

भानुप्रतापपुर अस्पताल पहुंचे CMHO डॉ आर एस ठाकुर

भानुप्रतापपुर, 4 जुलाई 2025 | रिपोर्ट: अभिषेक सिंहकांकेर जिले के मुख्य चिकित्सा

भानुप्रतापपुर अस्पताल पहुंचे CMHO डॉ आर एस ठाकुर

भानुप्रतापपुर, 4 जुलाई 2025 | रिपोर्ट: अभिषेक सिंहकांकेर जिले के मुख्य चिकित्सा

गढ़चिरौली में झोलाछाप डॉक्टर की दरिंदगी: इलाज के नाम पर 26 वर्षीय युवती से किया दुष्कर्म

BY: Yoganand Shrivastva महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में मानवता को शर्मसार करने

भारत ने तीन देशों को दी मात: ऑपरेशन सिंदूर पर उप सेना प्रमुख का बड़ा खुलासा

BY: Yoganand Shrivastva नई दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित फिक्की के 'न्यू

रूस ने कीव पर बोला सबसे बड़ा हवाई हमला: 550 मिसाइलें और ड्रोन दागे, 23 घायल

यूक्रेन की राजधानी कीव शुक्रवार तड़के रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों से

गियर वाली MATTER AERA इलेक्ट्रिक बाइक दिल्ली में लॉन्च, 172 किमी की रेंज

देश की राजधानी दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार को एक नई

बेंगलुरु में अनुसूचित जाति सर्वे स्टिकर को लेकर विवाद: मकान मालिक और BBMP कर्मचारी के बीच मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना

BY: Yoganand Shrivastava बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के चिकलसंद्रा स्थित सार्वभौमनगर

क्या आप कार में सिगरेट पीते हैं? अब कट सकता है भारी चालान

अगर आप कार में बैठकर या ड्राइव करते हुए सिगरेट पीते हैं,

SKUAST Kashmir Result 2025: UET UG मेरिट लिस्ट जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक और अगली प्रक्रिया

SKUAST Kashmir UET UG Result 2025: शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

जापान के टोकारा द्वीप पर दो हफ्तों में 1000+ भूकंप,लोगों में दहशत

दक्षिणी जापान के टोकारा द्वीप समूह में बीते दो हफ्तों से ज़मीन

भारत ने दिखाई सैन्य तैयारी, 1 लाख करोड़ की डिफेंस खरीद को ग्रीन सिग्नल

भारत ने अपनी रक्षा ताकत को नई ऊंचाई देने के लिए बड़ा

“iPhone 17 Pro MAX में पावर का धमाका! अब 5000mAh बैटरी के साथ मिलेगा जबरदस्त बैकअप

Apple ने आखिरकार iPhone यूजर्स की सबसे बड़ी परेशानी का हल निकाल

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ पर प्रेम सागर की प्रतिक्रिया: ‘आदिपुरुष’ जैसी गलती न दोहराएं

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का टीज़र हाल ही में जारी

इश्क ने किया तबाह: पत्नी से दूरी और तनाव ने छीन ली सिपाही की जान!

BY: Yoganand Shrivastva इंदौर, मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में शुक्रवार सुबह

जॉन सीना का दिल छू लेने वाला बयान: “भारतीय नहीं होते तो मेरा वजूद नहीं होता”

WWE सुपरस्टार और हॉलीवुड एक्टर जॉन सीना इन दिनों अपनी नई एक्शन

Metro In Dino Movie Review: शहरों की भागदौड़ में गूंजती मोहब्बत की कहानी

फिल्म की शुरुआत: भीगते शहरों में गुनगुनाती मोहब्बत प्यार पर कहानियाँ सदियों

बेड में लॉकर, भक्ति में कारोबार ! बुंदेलखंड के ‘संत रावतपुरा सरकार’ पर CBI-ED का शिकंजा

BY: Yoganand Shrivastva धार्मिक आस्था की आड़ में कारोबारी साम्राज्य? करोड़ों की

ट्रंप की ऐतिहासिक जीत: अमेरिकी कांग्रेस में ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ पास, क्या है इसकी खास बातें?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गुरुवार को बड़ी कामयाबी मिली जब उनका

क्या Amazon में नौकरी अब और मुश्किल हो गई? जानिए नई परफॉर्मेंस नीति

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Amazon ने अपनी परफॉर्मेंस रिव्यू प्रक्रिया में

दिल्ली में 100 दिन की बीजेपी सरकार का रियलिटी चेक – क्या बदला, क्या बिगड़ा?

दिल्ली की राजनीति में बदलाव का दौर शुरू हो चुका है। आम

बिहार में वोटर कार्ड वेरिफिकेशन: प्रवासी मजदूर क्या करें?

बिहार में हाल ही में लागू हुए वोटर कार्ड जांच के नए

MP मानसून अपडेट: भारी बारिश से कहर, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

मध्यप्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ लिया है और इसका असर अब

बिहार में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए जरूरी दस्तावेज, आधार और वोटर ID मान्य नहीं

बिहार में इस समय विधानसभा चुनाव से पहले गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान

अडानी ग्रुप ने जयप्रकाश एसोसिएट्स के अधिग्रहण की दौड़ में मारी बाज़ी | ₹12,500 करोड़ की पेशकश

डालमिया ग्रुप भी दौड़ में, स्पोर्ट्स सिटी परियोजना पर कानूनी बाधा हटने

वजीरपुर झुग्गी विवाद: टूटे घर, अधूरे वादे और सरकार से सवाल

दिल्ली की विकास गाथा के साए में उजड़ते सपने दिल्ली में एक