मुख्यमंत्री डॉ. यादव 30 अप्रैल को करेंगे श्रमिक परिवारों को राशि वितरित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chief Minister Dr. Yadav will distribute money to labour families on April 30

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 अप्रैल को धार जिले के उमरबन में संबल योजना में अनुग्रह सहायता के 27 हजार 523 प्रकरणों में राशि रूपये 600 करोड़ सिंगल क्लिक से वितरित करेंगे। कार्यक्रम में श्रम व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि, हितग्राही उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना, प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इसमें अनुग्रह सहायता योजना के अंतर्गत दुघर्टना में मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये एवं सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये प्रदान किये जाते हैं। इसी प्रकार स्थायी अपंगता पर 2 लाख रूपये एवं आंशिक स्थायी अपंगता पर 01 लाख रूपये तथा अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5 हजार रूपये प्रदान किये जाते हैं। संबल योजना में जहाँ एक ओर महिला श्रमिक को प्रसूति सहायता के रूप में 16 हजार रूपये दिये जाते हैं तो वहीं दूसरी ओर श्रमिकों के बच्चों को महाविद्यालय शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा में शिक्षा हेतु सम्पूर्ण शिक्षण शुल्क राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है।

नीति आयोग की पहल पर प्रदेश के गिग एवं प्लेटफार्म वर्कर्स को भी संबंल योजना के अंतर्गत सम्मिलित किया जाकर इनका पंजीयन प्रारम्भ किया गया है एवं इन्हें भी संबल योजना के अंतर्गत समस्त लाभ प्रदान किये जा रहे हैं। संबल हितग्राहियों को खाद्यान्न पात्रता पर्ची भी प्राप्त होती है जिससे वे केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा रियायती दरों पर राशन प्राप्त कर रहे हैं।

संबल योजना प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इसमें श्रमिक को जन्म से लेकर मृत्यु तक आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के लाखों निर्माण श्रमिकों के लिये भी निर्माण मंडल के माध्यम से कई योजनायें संचालित की जाती हैं। इनमें निर्माण श्रमिकों की मृत्यु होने पर अनुग्रह सहायता तथा स्थायी एवं आंशिक अपंगता पर सहायता भी सम्मिलित है। सभी संबल हितग्राहियों को आयुष्मान भारत निरामयम योजना अंतर्गत पात्र श्रेणी में चिन्हित किया गया है, अब वे भी 5 लाख रूपये वार्षिक निः शुल्क चिकित्सा प्राप्त कर रहे है।

प्रदेश सरकार द्वारा योजना प्रारंभ से अब तक 01 करोड 75 लाख श्रमिकों का संबल योजना के अंतर्गत पंजीयन किया गया है, पंजीयन प्रक्रिया जारी है। संबल योजना के अंतर्गत वर्ष 2018 से वर्तमान तक कुल 6 लाख 81 हजार से अधिक प्रकरणों में राशि रूपये 6 हजार 432 करोड से अधिक के हितलाभ का वितरण किया जा चुका है।

आज का राशिफल: 29 अप्रैल 2025 – सभी 12 राशियों के लिए भविष्यवाणी

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के