मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकौशलवासियों को दी विकास की सौगात, फ्लाईओवर और सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों में नई आधारभूत संरचना परियोजनाओं की सौगात देते हुए महाकौशलवासियों को बधाई दी। उन्होंने शनिवार को जबलपुर में प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर एलिवेटेड कॉरिडोर के लोकार्पण और दो सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं के उद्घाटन की घोषणा की। इसके साथ ही सड़क निर्माण और चौड़ीकरण से जुड़ी 6 नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है कि इन विकास कार्यों का लोकार्पण केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के करकमलों से होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह भी उपस्थित रहेंगे।


कटनी माइनिंग कॉन्क्लेव से खनिज संसाधनों का बेहतर उपयोग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कटनी में आयोजित मध्यप्रदेश माइनिंग कॉन्क्लेव 2.0 को प्रदेश की आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि महाकौशल क्षेत्र में कटनी और शहडोल खनन गतिविधियों के प्रमुख केंद्र हैं। इस कॉन्क्लेव के जरिए खनन आधारित उद्योगों में निवेश को बढ़ावा मिलेगा और राज्य की खनिज संपदा का बेहतर उपयोग हो सकेगा।

इस आयोजन में देश के कई प्रमुख औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं, जो खनन आधारित उद्योगों में निवेश के नए अवसर तलाशेंगे।


प्रदेशवासियों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गरीब कल्याण, युवाओं को रोजगार, महिला सशक्तिकरण और किसान हित के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार के प्रयासों से प्रदेश के युवाओं को अब रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि उन्हें अपनी प्रतिभा और योग्यता के आधार पर मध्यप्रदेश में ही अवसर मिलेंगे।


विकास के संकल्प पर आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार विकास कार्यों को नई ऊँचाई पर ले जा रही है। उनका लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में मध्यप्रदेश देश का नंबर-1 राज्य बने। प्रधानमंत्री जी ने कहा था – “आप हमें आशीर्वाद दो, हम आपको विकास देंगे…”

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'