मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रोफेसर्स और छात्रों को भारतीय संविधान में आस्था रखने की शपथ दिलायी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chief Minister Dr. Yadav administered oath to professors and students to have faith in the Indian Constitution

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि आज भारतीय संविधान सभा के फाइनल प्रारूप समिति के अध्यक्ष बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती है, जिन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत को आजादी एक दिन में नहीं मिली। इसके लिये हमें वर्षों संघर्ष करना पड़ा। पृथ्वीराज चौहान, महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी से लेकर कई क्रांतिकारियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर वर्षों की गुलामी की बेड़ियों से देश को आजाद कराया। भारत का संघर्ष काल एक हजार वर्ष से भी अधिक पुराना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को इंदौर में डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती एवं भारतीय संविधान सभा के 75 वर्ष पूर्ण होने पर इंदौर के रवीन्द्र नाट्यगृह में आम नागरिक शपथ विधि समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान की लोकतांत्रिक परम्पराएं, राष्ट्र की एकता और अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने की शपथ दिलायी। छात्रों ने “मेरा संविधान-मेरा भारत’’ के उदघोष लगाये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छात्रों और प्रोफेसर्स के साथ संविधान विषय पर संवाद किया।

समारोह में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, डॉ. महेन्द्र सिंह, विधायक श्री मधु वर्मा और श्री रमेश मेंदोला, श्री अक्षय कांति बम, श्री सुमित मिश्रा, श्री नरेन्द्र सलूजा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

15 अप्रैल 2025 का राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का हाल, किस राशि पर क्या होगा ग्रहों का प्रभाव?

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार

Jamshedpur : संथाली छात्रों को ‘D ग्रेड’ मिलने पर बवाल; ओल चिकी लिपि के अपमान का आरोप, उग्र आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के 8वीं बोर्ड के

Bear Attack: कोरिया में भालू का हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

Report by: Chandrakant Pargir Bear Attack: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक

SRH VS DC हैदराबाद में होंगी आमने- सामने, जानें पिच रिपोर्ट

SRH VS DC: Indian Premier League 2026 अब अपने पांचवें सप्ताह में

दादाजी के जाने से भावुक हुईं Aneet Padda, लिखा- ‘आप ही मेरा सच्चा प्यार थे’

Aneet Padda: मनोरंजन जगत की उभरती अभिनेत्री Anita Padda इन दिनों निजी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. महिला आरक्षण बिल पर

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. ओले-बारिश से बिगड़ा मौसम

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 21 अप्रैल 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी शुभ